#ALERT: सेंसर बोर्ड.... सलमान खान की 'खास' सलाह पर भी ध्यान दें!
'उड़ता पंजाब' और सेंसर बोर्ड की कंट्रोवर्सी के बीच सलमान खान ने भी एक सलाह दे डाली है। जी हां, सुपरस्टार के अनुसार फिल्म बैन करने की बजाए.. फिल्म पास करने के लिए बोर्ड कुछ और कैटेगरी भी बना सकती है।
सलमान खान ने कहा कि, जब फिल्म को U/A और A सर्टिफिकेट दिया जाता है, तो उसमें कुछ कट किए जाते हैं। यदि जरूरत लगे तो बोर्ड एडल्ट फिल्मों के लिए कुछ और कैटेगरी भी बना ले.. जैसे कि XX, XXX.. ताकि लोगों को और साफ हो जाए कि उन्हें ये फिल्म देखनी है या नहीं।
''सलमान खान ने मुझे कोई बंगला गिफ्ट नहीं किया है....''
सलमान खान ने कहा कि उनकी फिल्म बजरंगी भाईजान के नाम पर भी काफी हंगामा किया गया था। लेकिन यह बेमतलब था.. साफ है कि यदि बजरंगी भाईजान महाराष्ट्र की कहानी होती तो इसका नाम बजरंगी भाऊ रखा जाता.. यूपी की कहानी होती तो बजरंगी भईया, पंजाब की होती तो बजरंगी पाजी.. लेकिन जब यहां कहानी पाकिस्तान की है तो नाम बजरंगी भाईजान रखा गया।
बहरहाल, यहां देंखे सेंसर बोर्ड अब किन किन पॉपुलर फिल्मों के नाम पर लगा चुकी है सेंसर-


Click it and Unblock the Notifications













