VIDEO: सलमान खान कैसे बने 'बजरंगी भाईजान' पवन कुमार चतुर्वेदी!
[बॉलीवुड न्यूज] कबीर खान के निर्देशन में बनी फिल्म 'बजरंगी भाईजान' 17 जुलाई को रिलीज होने वाली है। फिलहाल फैंस इस फिल्म को लेकर क्रेजी हो रहे हैं। सिनेमाघर से लेकर मल्टीप्लेक्स तक में बजरंगी भाईजान का डंका बज रहा है। बता दें, फिल्म में सलमान खान, करीना कपूर और नवाजुद्दीन सिद्दिकी मुख्य किरदार में नजर आएंगे।
बजरंगी भाईजान में सलमान खान ने पवन कुमार चतुर्वेदी नाम का किरदार निभाया है। जो कि सरहद पार से आई एक बच्ची को वापस उसके परिवार से मिलाने के लिए पाकिस्तान तक जा पहुंचता है, जहां उसे तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
OMg.. 'बजंरगी भाईजान' में मुन्नी ही नहीं, सलमान खान भी हैं गूंगे!
बहरहाल, पवन कुमार चतुर्वेदी के बारे में ज्यादा जानकारी तो हमें फिल्म रिलीज के साथ ही मिलेगी। लेकिन उसके पहले यहां सुनें अपने इस किरदार के बारे में सलमान खान का क्या कहना है-


Click it and Unblock the Notifications



