'राधे' में तोड़ी No Kiss पॉलिसी, सलमान ने बोला- मैंने दिशा को नहीं टेप को किस किया, अजीब आदमी हूं

सलमान खान हर बार फैमिली फिल्म लेकर आते हैं। इसका मतलब साफ है, उनकी फिल्मों में एंटरटेनमेंट, कॅामेडी और एक्शन तो जरूर होगा लेकिन कोई भी बोल्ड या फिर किसिंग सीन नहीं होता है। लेकिन जब इस वीक ईद पर रिलीज होने वाली राधे योर मोस्ट वांटेड भाई का ट्रेलर रिलीज हुआ तो फैंस सलमान खान और दिशा पटानी का किस सीन देख हैरान हो गए।

चर्चा ये हुई कि सलमान खान ने पहली बार अपनी फिल्म में खुद के बनाए गए नियम यानी कि नो किस पॅालिसी को तोड़ दिया है। सलमान कई बार इस संबंध में कह चुके हैं कि उनकी फिल्म परिवार के लिए होती है। वह ऐसा कर पाने में सहज नहीं हैं।

salman khan

लेकिन अब खुद सलमान खान ने मीडिया से बातचीत के दौरान ये बताया है कि आखिर उन्होंने क्या सच में खुद की बनाई हुई नो किस पॅालिसी को राधे में तोड़ा है? सलमान ने इसका जो जवाब दिया है वो काफी दिलचस्प है। सलमान ने ये भी बताया कि कैसे इस सीन की शूटिंग की गई है। वहीं इस पर दिशा पटानी ने भी एक इंटरव्यू में खुलासा किया है।

सलमान ने किस के सवाल पर दिया जवाब

सलमान ने किस के सवाल पर दिया जवाब

मीडिया से बातचीत के दौरान सलमान खान से किसिंग सीन को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने इसका जवाब देते हुए कहा कि नहीं, मैंने उन्हें किस नहीं किया।

सलमान ने बोला मैंने तो टेप को किस किया

सलमान ने बोला मैंने तो टेप को किस किया

सलमान खान ने आगे बताया कि मैंने टेप को किस किया था। मैं बहुत अजीब आदमी हूं। जैसे मैंने प्यार किया के समय मैंने कांच पर लिप्सिटिक के मार्क को किस किया था और हीरोइन कांच के दूसरी तरफ थी।

ये सीन की मांग थी- दिशा पटानी

ये सीन की मांग थी- दिशा पटानी

दिशा पटानी ने भी कोयमोय से बातचीत के दौरान किस सीन को लेकर बात की। उन्होंने बताया कि ये सीन की मांग थी। हम सब यहां कलाकार हैं वहां इस सीन की डिमांड थी। फिल्म देखने पर आप ये समझ जायेंगे।

सलमान ने मुझे सच में किस नहीं किया

सलमान ने मुझे सच में किस नहीं किया

दिशा ने आगे कहा कि जो डायरेक्टर कहते हैं हम वो करते हैं। उन्होंने मुझे सच में किस नहीं किया है। मुझे नहीं लगता कि उन्होंने अपना कोई नियम तोड़ा है।

यहां आप देख सकेंगे राधे

यहां आप देख सकेंगे राधे

आपको बता दें कि सलमान खान की राधे योर मोस्ट वांटेड भाई इसी सप्ताह 13 मई को रिलीज होगी। इसे जीप्लेक्स, जी5 और डीटीएच प्लेटफॅार्म पे पर व्यू के आधार पर देखा जा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X