सलमान खान ने 50 पार के बाद किया धमाका - हम फिट तो इंडिया फिट के नए सुपरस्टार
सलमान खान उन चंद सुपरस्टार्स में से हैं जो 50 पार की उम्र में भी गज़ब की बॉडी और फिटनेस रखते हैं। हाल ही में केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर ने ट्विटर पर हम फिट तो इंडिया फिट चैलेंज की शुरूआत की थी जहां उन्होंने मशहूर हस्तियों से अपने फिट रहने का मंत्र शेयर करने की गुज़ारिश की थी।
इसके बाद लोग एक दूसरे को नॉमिनेट करने लगे थे और फिर मंत्री किरण रिजिजू ने सलमान खान को नॉमिनेट किया था। अब सलमान खान ने हम फिट तो इंडिया फिट चैलेंज कुबूल कर अपना फिटनेस वीडियो डाला है।

इस वीडियो में सलमान खान साईकिल चलाते और वर्कआउट करते दिख रहे हैं। गौरतलब है कि सलमान खान की बींग ह्यूमन की ईको साईकिल काफी मशहूर है। सलमान कई हस्तियों को इसे गिफ्ट भी कर चुके हैं। अकसर सलमान मुंबई की सड़कों पर साईकिल की सवारी करते भी दिख जाते हैं।


Click it and Unblock the Notifications