सलमान खान ने लिखाई पुलिस रिपोर्ट- बोले मैं हर धर्म की इज्जत करता हूं!

हाल ही में सलमान खान के नाम से कुछ धर्म के विरुद्ध मैसेजेस सोशल मीडिया पर सरकुलेट किये जा रहे थे जिनके जवाब में सलमान खान ने कल रात अपने ट्विटर अकाउंट पर एक ट्वीट किया और कहा कि वो हर धर्म का सम्मान करते हैं और ये मैसेजेस झूठे हैं।

सलमान खान ने कल रात अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा "मेरे नाम से जो भी एंटी रिलिजियस यानी कि धर्म के विरुद्ध मैसेजेस फैलाए जा रहे हैं असल में वो मैसेजेस मैंने नहीं किये हैं। सलमान ने ये भी कहा कि उन्होंने पुलिस को इस बारे में जानकारी दे दी है और वो इन मैसेजेस को भेजने वाले का पता कर रहे हैं।"

सलमान खान के फैंस ने भी सलमान की इस बात का पूरा समर्थन किया और ट्विटर पर ज्यादा से ज्यादा इस बात को रि-ट्वीट करके फैलाया। सलमान ने आगे लिखा

"मैंने हमेशा ही हर धर्म का सम्मान किया है और आगे भी करता रहूंगा। आखिर मेरे खुद के घर में एक ही छत के नीचे हर धर्म के लोग जो रहते हैं।" इस बात से सलमान का इशारा उनकी मां हेलेन, बहन अर्पिता व उनके पति आयुष से था।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X