सलमान खान से खफा है 'रेस 3' के निर्माता- कमाई और प्रॉफिट को लेकर तनाव!
सलमान खान की फिल्म रेस 3 बॉक्स ऑफिस पर अपना सफर खत्म कर चुकी है। फिल्म ने कुल 173 करोड़ का कलेक्शन किया है। 150 करोड़ के बजट पर बनी इस फिल्म का बिजनेस ऐवरेज रहा है। लेकिन डिस्ट्रिब्यून राइट्स, सैटेलाइट लाइट्स, ओवरसीज राइट्स वैगेरह मिलाकर फिल्म मुनाफे का सौदा रही है। ऐसे में रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म से हुए प्रॉफिट का ज्यादातर हिस्सा सलमान खान ने लिया है।
हाउसफुल 4 में ऐसा होगा अक्षय कुमार का LOOK- लंदन में शूटिंग
जाहिर है सलमान खान की इस बार से दूसरे निर्माता रमेश तौरानी कुछ नाराज़ हैं क्योंकि रेस 3 में उन्होंने काफी खर्च किया है। या यूं कह लें कि बजट का बड़ा हिस्सा उन्होंने लगाया था। लेकिन फिल्म रिलीज के बाद उनके हिस्से में काफी कम मुनाफा आया।

रेस 3 से जहां फिल्म के सब- डिस्ट्रिब्यूटर्स को 50 करोड़ तक का नुकसान हुआ है। वहीं, इस फिल्म से सलमान खान को 200 करोड़ से ऊपर का मुनाफा हुआ है। जिसका बड़ा हिस्सा सलमान ने लिया है। दरअसल, रिलीज के पहले फिल्म के क्रेज को देखते हुए प्रोड्यूसर बने सलमान खान ने फिल्म की राइट्स अच्छी खासी दाम में बेची थी।


Click it and Unblock the Notifications