#Guess: 22 घंटों तक सलमान खान क्या करने वाले हैं....अवार्ड दे दीजिए!

सलमान खान को अवार्ड दे दीजिए - वर्ल्ड के बेस्ट मामा का। क्योंकि भांजे आहिल से वो कितना प्यार करते हैं ये तो उनके 22 घंटों ने साबित कर दिया है!

सलमान खान को इस सीज़न कोई अवार्ड मिले ना मिले लेकिन वर्ल्ड के बेस्ट मामा का अवार्ड तो उन्हें ही मिलना चाहिए। क्योंकि अपने भांजे आहिल से सलमान कितना प्यार करते हैं ये तो वाकई उनके 22 घंटों की मेहनत बयां कर रही है।

दरअसल, अर्पिता खान शर्मा, अपने परिवार और सलमान खान की खास दोस्त लूलिया वंतूर के साथ मालदीव्स पहुंच चुकी हैं बेटे आहिल का पहला बर्थ डे मनाने। लेकिन सलमान ऑस्ट्रिया में हैं टाईगर ज़िंदा है की शूटिंग में बिज़ी।

salman-khan-takes-flight-to-maldives-to-ring-in-nephew-ahil-s-birthday

लेकिन आहिल के जन्मदिन में पहुंचने के लिए सलमान खान अपने सेट से कुछ दिन की छुट्टी लेकर मालदीव्स जा रहे हैं। कुछ दिन की छुट्टी इसलिए क्योंकि ऑस्ट्रिया से मालदीव्स जाने में ही 22 घंटे लग जाते हैं।

ऐसे में वाकई आहिल मामू के कितने लाडले हैं ये तो समझ में आ ही जाता है क्योंकि सलमान काम के साथ जल्दी कंप्रोमाइज़ नहीं करते। लेकिन फैमिली तो फैमिली होती हैं। और सलमान की तो हम साथ साथ हैं टाइप फैमिली है।

बहरहाल, यहां देखिए सलमान और आहिल की जुड़वा तस्वीरें -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X