2 ब्लॉकबस्टर.. 5 सुपरहिट.. फिर भी सलमान खान ने मारा करारा ताना!
'आप ऑडियंस को ग्लैमर, एक्शन और मंहगी उड़ती कारों से बेवकूफ नहीं बना सकते हैं।' यह कहना है सुपरस्टार सलमान खान का। जिसे सुनकर साफ लगता है कि सलमान का इशारा रोहित शेट्टी की फिल्मों की तरफ है। जिनकी पिछली फिल्म दिलवाले ऐवरेज रही थी।
अक्षय कुमार का धमाका.. ट्रेलर रिलीज के साथ ही बनाया RECORD
रोहित शेट्टी बॉलीवुड के ऐसे निर्देशक हैं, जिनकी फिल्में फुल एक्शन (flying cars) के लिए पॉपुलर है। रोहित शेट्टी ने शाहरूख खान और अजय देवगन के साथ सुपरहिट फिल्में दी हैं।

वहीं, सलमान खान ने अब थोड़े गंभीर फिल्मों की ओर रुख कर लिया है। सलमान ने आगे कहा- मैं राइटर का बेटा हूं। लिहाजा, मुझे पता है कि फिल्म बनाने के लिए आपको एक अच्छी कहानी की जरूरत होती है। इसके बाद यदि मेकिंग ज्यादा अच्छी ना भी हो.. तो भी ऑडियंस कहानी में ढ़ल जाते हैं। लेकिन जब कहानी ही बेकार हो, तो आप कुछ भी कर लें.. फिल्म ऑडियंस को नहीं पसंद आएगी।
सलमान ने कहा, स्टार्स हर फिल्म जब साइन करते हैं तो चाहते हैं कि उनकी फिल्म शोले या मुगल-ए-आज़म बन गए। क्योंकि फिल्म की सफलता सिर्फ कहानी पर निर्भर करती है।
बहरहाल, यदि सलमान का इशारा रोहित शेट्टी की ओर था.. तो बता दें, कि रोहित बॉलीवुड के सबसे सफल डाइरेक्टर्स में शुमार हैं.. यहां खुद देंखे आंकड़ा-


Click it and Unblock the Notifications











