'कोई सेल्फ मेड नहीं होता, कंगना की बेटी फिल्मों में आएगी या पॉलिटिक्स..' सलमान खान ने नेपोटिज्म पर ली चुटकी!

Salman Khan on Kangana Ranaut- सलमान खान इस वक्त सिकंदर की प्रमोशन कर रहे हैं और लगातार मीडिया से बात कर रहे हैं। लेकिन ऐसे में सलमान खान ने कंगना रनौत और नेपोटिज्म पर कुछ ऐसा कहा है जो कि काफी मजेदार है।
दरअसल सलमान खान इस दौरान सेल्फ मेड स्टार को लेकर सवाल का जवाब दे रहे हैं। सलमान खान ने खुले तौर पर अपना उदाहरण दिया और कहा कि कोई स्टार सेल्फ मेड नहीं होता बल्कि उसके पीछे कोई ना कोई होता है।
उन्होने अपने पिता सलीम खान को लेकर कहा कि अगर वो इंदौर से मुंबई ना आए होते तो वो खेती कर रहे होते स्टार ना बनते। सलमान खान ने इस दौरान कंगना रनौत पर भी चुटकी ली थी। रिपोर्टर ने रवीना टंडन की बेटी राशा को लेकर सवाल पूछा था कि वो भी फिल्मों आ गई हैं।
सलमान को लगा कंगना की बात हो रही है
नए टैलेंट की बात करते हुए जब पत्रकारों ने राशा को लेकर बात की तो सलमान खान ने रवीना की जगह कंगना रनौत की बेटी समझ लिया और दंग रह गए। सलमान खान ने कहा, "कंगना की बेटी आ रही है?" सलमान ने चुटकी लेते हुए कहा, "अब कंगना की बेटी आएगी, तो फिल्में करेंगी, या राजनीति ज्वाइन करेंगी, तो उनको भी.."
जैसे ही पत्रकारों ने 'नेपोटिज्म' कहा, अभिनेता ने कहा, "हां, उसे कुछ और करना होगा।" इसके बाद सलमान खान का ये बयान तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि देखने वाली बात होगी कि कंगना रनौत इसपर किसी तरह का रिएक्शन देती हैं या नहीं।
नेपोटिज्म पर करती हैं बात
कंगना रनौत को लेकर मशहूर हैं कि वो अक्सर फिल्मों में नेपोटिज्म को लेकर बातें करती हैं। कई बार उन्होने फिल्ममेकर्स पर आरोप लगाए हैं कि इस इंडस्ट्री में आउटसाइडर्स के साथ गलत होता है। कंगना रनौत कई बार करण जौहर को ट्रोल कर चुकी है और सबसे ज्यादा नेपोटिज्म फैलाने का आरोप लगा चुकी है। फिलहाल सलमान खान का बयान खबरों में है।


Click it and Unblock the Notifications