आईफा 2019 के स्टेज पर पहुंचे सलमान, रणवीर को धो डाला, मिला करारा जवाब
रणवीर सिंह का स्टाईल सबके लिए हमेशा उत्सुकता का केंद्र होता है। आईफा 2019 में भी रणवीर सिंह बिल्कुल अलग और अजब आउटफिट को पूरे कॉन्फिडेंस के साथ पहने हुए नज़र आए। रणवीर स्टेज पर थे और सलमान खान भी स्टेज पर पहुंचे। अब ऐसा मौका सलमान खान अपने हाथ से कैसे जाने देते।
सलमान जैसे ही स्टेज पर पहुंचे, उन्होंने रणवीर के आउटफिट में मौजूद एक दुपट्टे से अपना मुंह पोंछा और फिर क्या था दर्शक लोटपोट होकर हंसने लगे। लेकिन सलमान खान यहीं नहीं रूके।

सलमान खान ने आगे रणवीर सिंह से पूछा कि क्या वो गलती से दीपिका पादुकोण के कपड़े पहनकर आ गए हैं। लेकिन रणवीर सिंह ने सलमान खान की बातों को दिल पर लेने की बजाय उनके मज़ाक करने के मूड को आगे बढ़ाते हुए कहा हां सर, हम Recycle करते रहते हैं।
इसे कहते हैं सेर को सवा सेर मिलना। अब रणवीर के जवाब पर फिर सलमान भी आगे क्या ही कहते। इस साल रणवीर सिंह को अपनी फिल्म पद्मावत के लिए बेस्ट एक्टर का अवार्ड मिला है।
जहां आईफा 2019 का आगाज़ रणवीर सिंह ने अपनी शानदार मल्हारी परफॉर्मेंस के साथ किया था वहीं शो को अंजाम दिया था सलमान खान ने अपनी फिल्म वांटेड के 10 साल के जश्न के साथ।


Click it and Unblock the Notifications













