'मैं जितना कम बोलूं.. उतना बेहतर है.....'- सलमान खान
दूसरों की खिंचाई तो सलमान खान करते ही हैं। लेकिन किसी किसी मौके पर वह खुद का मजाक भी बनाने से नहीं चूकते। हाल ही में आईफा के प्रेस कांफ्रेस के दौरान सलमान खान ने कहा- मैं जितना कम बोलूं.. उतना बेहतर है..
दरअसल, सलमान खान आजकल अपने रेप कमेंट को लेकर काफी खबरों में हैं। एक इंटरव्यू के दौरान सलमान ने खुद की तुलना रेप पीड़िता से कर दी। सलमान खान ने कहा, सुल्तान की ट्रेनिंग करते करते मेरी ऐसी हालत हो गई थी कि मैं रेप विक्टिम जैसा फील करता था।
''अब तो बस सलमान खान को फांसी लगाना ही रह गया है....''
फिर क्या था इसके तुरंत ही बाद ट्विटर और बाकी सोशल मीडिया पर सलमान खान को लेकर जबरदस्त विरोध होने लगा। लेकिन इन सबके बीच सलमान आईफा में पहुंच चुके हैं।
जहां उन्होंने खुद के बड़बोलेपन का मजाक उड़ाते हुए कहा कि मुझे कम ही बोलना चाहिए.. मैं जितना कम बोलूं.. उतना बेहतर है।
यहां जानें सलमान खान की आने वाली फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications