वाह.. अगली फिल्म शुरु करने से पहले.. ये करना चाहते हैं सलमान खान!
टाईगर जिंदा है की शूटिंग से आते ही सलमान खान बिग बॉस 11 में व्यस्त हो चुके हैं। हालांकि इसके लिए उन्हें रोज शूट नहीं करना होता है। लेकिन उसके बीच कई मीटिंग और शो के लिए प्रमोशनल शूटिंग वैगेरह करनी पड़ती है।
दिवाली ब्लॉकबस्टर.. 'खान' धमाका FINAL है.. अजय देवगन.. बचके!
कुछ ही दिनों पहले सलमान खान टाईगर जिंदा है कि शूटिंग खत्म कर अबु ढ़ाबी से लौटे हैं। सूत्रों की मानें तो वहां 50 डिग्री तापमान में सलमान- कैटरीना ने लगातार शूटिंग की है। जो कि काफी थकाने वाला था। देखा जाए तो ट्यूबलाइट.. उसके बाद टाईगर जिंदा और अब बिग बॉस.. सलमान लगातार काम किये जा रहे हैं।

इसीलिए सलमान ने प्लान किया है कि बिग बॉस खत्म होने के बाद वे कुछ दिनों का ब्रेक लेंगे। उसके बाद फिर रेस 3 की शूटिंग शुरू करेंगे। बता दें, रेमो डिसूजा के निर्देशन में बन रही रेस 3 अगले साल यानि की 2018 की ईद होगी। फिल्म की तैयारी शुरु हो चुकी है।
Recommended Video

यहां जानें फ़िल्म से कौन कौन से एक्टर के जुड़ने की खबर है-


Click it and Unblock the Notifications