'ट्यूबलाइट' फ्ल़ॉप तो क्या.. अगली फिल्म के लिए सलमान खान की 'दंगल' तैयारी!

रेमो डिसूजा की डांस- ड्रामा फिल्म के लिए सलमान खान को काफी वजन कम करना है। जिसके लिए सलमान ने आमिर खान से भी संपर्क किया।

By Neeti

सलमान खान 'टाईगर जिंदा है' के बाद.. रेमो डिसूजा की डांस- ड्रामा फिल्म करने वाले हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म के लिए सलमान खान को अपने लुक में काफी बदलाव लाना है, खासकर अपने वजन को काफी कम करना है।

सनी देओल की इस फिल्म का सीक्वल.. कंफर्म.. धमाकेदार!

ट्यूबलाइट में फिल्म की कहानी के साथ साथ सलमान के लुक पर भी काफी निगेटिव कमेंट्स किया गया। फिल्म में सलमान काफी वजनी और उम्रदराज़ नजर आ रहे थे। हालांकि टाईगर जिंदा है के लिए सुपरस्टार ने खुद को फिट किया है.. लेकिन चूंकि रेमो की फिल्म में सलमान डांस करने वाले हैं.. इसीलिए और भी स्लिम और फिट होना है।

Salman Khan

खबरों की मानें तो वजन कम करने के लिए सलमान खान ने आमिर खान से भी बात की है। याद दिला दें, फिल्म दंगल के दौरान आमिर खान ने कुछ ही महीनों में अपना वजन बढ़ाया और कम किया था।

खैर, यह पहली बार नहीं जब सलमान खान अपने लुक्स के साथ एक्सपेरिमेंट कर रहे हैं। बल्कि तेरे नाम हो या दबंग .. सलमान हर लुक पर मेहनत करते हैं.. और उनका लुक हर फिल्म के साथ पॉपुलर हो जाता है। यहां देंखे फिल्मों में सलमान खान अलग अलग लुक-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X