..................... Salman Khan- Suspicious person entered in shooting set, said- Bishnoi should be called.. - Hindi Filmibeat

सलमान खान के शूटिंग सेट पर घुसा संदिग्ध व्यक्ति, बोला- बिश्नोई को बुलाना चाहिए..

salman khan sikandar

Salman Khan Death Threat- सलमान खान इस वक्त अपनी आने वाली फिल्म सिकंगर की शूटिंग में बिजी हैं। लेकिन इस बीच कुछ ऐसा हुआ है कि आप भी हैरान होने वाले हैं। लगातार मिल रही धमकियों के बीच शूटिंग साइट से एक संदिग्द व्यक्ति को पकड़ा गया है जो कि अवैध तरीके से घुस आया था।

पता चला है कि इस शख्स को तत्काल ही पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। इस शख्स से जब बातचीत की गई तो उसने कुछ ऐसा कहा जो कि काफी डरावना था। इस शख्स ने सलमान खान को लगातार धमकी दे रहे लॉरेंस बिश्नोई का नाम लेते हुए कहा, "क्या मुझे बिश्नोई को बुलाना चाहिए?"

इसके बाद पुलिस और भी सख्ती से पेश आ रही है और लगातार पूछताछ जारी है। फिलहाल ये संदिग्ध व्यक्ति शिवाजी पार्क पुलिस स्टेशन में है। बता दें कि सलमान खान लगातार काफी मुश्किलों में हैं और कई महीनों से उनको जान से मारने की धमकियों दी जा रही हैं।

घर पे हुआ था हमला

कुछ समय पहले सलमान खान के घर पे भी हमला हुआ था और पुलिस ने आरोपियों को पकड़ लिया था। लॉरंस बिश्नोई गैंग लगातार सलमान खान से माफी मांगने के लिए जोर देता है। हालांकि सलमान खान का कहना है कि उन्होने जब कोई गलती ही नहीं की है तो वो किस बात की माफी मांगे। बता दें कि चिंकारा हिरण मारने के मामले में सलमान खान की मुसीबतों में हैं।

सिकंदर में व्यस्त

सलमान खान अगले साल एक शानदार फिल्म लेकर आ रहे हैं जिसका नाम सिकंदर होने वाला है। इस फिल्म में सलमान खान के साथ रश्मिका मंदाना नजर आने वाली हैं। ऐसा पहली बार होगा कि ये जोड़ी एक साथ धमाका करती दिखेगी। जानने वाली बात होगी कि लोग इसपर कितना प्यार लुटाते हैं।

Read more about: salman khan sikandar
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X