UFFF सलमान खान: Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan से नया लुक, देखकर फैन्स भी बस देखते ही रह गए

salman-khan-surprises-with-his-toned-sleek-dapper-look-from-kisi-ka-bhai-kisi-ki-jaan-see-picture

सलमान खान यूं तो दिल में आते हैं, समझ में नहीं। लेकिन ऐसा कन्फ्यूजन केवल उनके डायलॉग्स में नहीं, अगली फिल्म के नाम में भी है। सलमान खान की अगली फिल्म का नाम है किसी का भाई, किसी की जान [Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan]। और अब इस लंबे से नाम वाली फिल्म से सलमान खान [Salman Khan] ने अपना नया लुक शेयर किया है। Salman Khan New Look देखकर आपकी ज़ुबान से बस एक ही शब्द निकलेगा - Uff।

सलमान खान इस तस्वीर में बिल्कुल ही अलग Toned Physique और Clean Shave लुक के साथ नज़र आ रहे हैं। इतना ही नहीं, उनका सूट उन पर खूब फब रहा है। गौरतलब है कि इस फिल्म की शूटिंग का कुछ शेड्यूल सलमान खान पूरा कर चुके हैं।

फिल्म में सलमान खान के अपोज़िट दिखाई देंगी पूजा हेगड़े। ये फिल्म एक फैमिली कॉमेडी है जिसमें सलमान खान के साथ राघव जुयाल, सिद्धार्थ निगम और जस्सी गिल उनके भाईयों की भूमिका में दिखाई देंगे। वहीं इस फिल्म से शहनाज़ गिल भी अपना फिल्म डेब्यू करने जा रही हैं। वहीं फिल्म से श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी का नाम भी जुड़ा हुआ है।

गौरतलब है कि इस फिल्म को पहले साजिद नाडियाडवाला प्रोड्यूस कर रहे थे और इसका नाम था कभी ईद कभी दिवाली। इसके बाद साजिद इस फिल्म की स्क्रिप्ट से खुश नहीं थे और इस पर समय देना चाहते थे। वहीं सलमान खान इसे तुरंत ही शुरू करना चाहते थे। ऐसे में साजिद नाडियाडवाला ने इस फिल्म की कमान सलमान खान को सौंप दी और फिल्म से विदा ले ली। इसके बाद सलमान खान ने पहले फिल्म का नाम बदलकर भाईजान किया और फिर इसका नाम बदलकर किसी का भाई किसी की जान हो गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X