Sooo Cute.. सलमान खान ने दिया कैटरीना कैफ को सरप्राइज.. प्लानिंग के साथ!
[बॉलीवुड न्यूज] रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ के ब्रेकअप की खबरों के बाद सलमान खान के साथ कैट की नजदीकियां कुछ ज्यादा ही बढ़ती दिख रही हैं। कहीं न कहीं इस ब्रेकअप के पीछे भी सलमान का ही हाथ बताया जा रहा है। (हालांकि हमें नहीं लगता सलमान के पास इतना वक्त है)
वहीं, कहीं न कहीं इस पूरे वाकये को कैटरीना कैफ की आने वाली फिल्म 'फितूर' से भी जोड़ कर देखा जा सकता है। आजकल हर सितारों की ब्रेकअप या लिंकअप फिल्म रिलीज के तुरंत पहले ही हो जाती है, जिससे और किसी को फायदा हो या न हो.. फिल्म जरूर चर्चित हो जाती है। लिहाजा, इसे फिल्म प्रमोशन का हिस्सा मान सकते हैं।
Must Read: 'सुल्तान' की सेट पर सलमान खान के साथ लूलिया वंतूर..
खैर, कैटरीना और आदित्य रॉय कपूर 'फितूर' के प्रमोशन के लिए कॉमेडी लाइट लाइव पहुंचे थे। वे दोनों शूटिंग कर ही रहे थे कि अचानक ही सेट पर सलमान खान भी पहुंच गए। सलमान के इस सरप्राइज से सभी हैरान रह गए।
खैर, सलमान खान का यह अंदाज बेहद क्यूट था। पूरी उम्मीद है कि इन सभी बातों का फितूर को थोड़ा फायदा तो जरूर मिलेगा।
नीचे देखें कॉमेडी नाइट लाइव की सेट पर आए सलमान खान की तस्वीरें-


Click it and Unblock the Notifications


