छात्रों तो पिटते देख फटा सलमान खान का कलेजा, देश के बच्चों को खुला सपोर्ट देकर सरकार के लिए कही ये बात

Salman Khan On CJP Protest: राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर चल रहे पेपर लीक के खिलाफत आंदोलन में जहां अभी तक कई सेलेब्स भी बच्चों के साथ खड़े दिखाई दिए तो वहीं कई बड़े सेलेब्स इस मामले में अभी तक चुप्पी ही साधे हुए थे। अब सुपरस्टार सलमान खान ने इस मामले में चुप्पी तोड़ते हुए अपना पहला रिएक्शन दिया है और स्टूडेंट्स को खुला सपोर्ट दिया है।

Salman Khan

शांतिपूर्ण आंदोलन का हिंसक रूप लेना गलत

इसे लेकर सलमान खान ने सोशल मीडिया पर एक लंबा चौड़ा पोस्ट लिखा है। सलमान खान ने लिखा, "यह एक बहुत ही शांतिपूर्ण आंदोलन था, बहुत दुख की बात है कि इसने हिंसक रूप ले लिया, जो छात्र और उनके परिवार घायल हुए, उनके प्रति मेरी पूरी संवेदना है। पेपर लीक एक बहुत गंभीर मुद्दा है।"

माता पिता के लिए सलमान खान ने कही ये बात

सलमान खान ने आगे लिखा, "मुझे यह देखकर खुशी है कि हमारे देश के बच्चे बेहतर शिक्षा व्यवस्था के लिए एकजुट हुए हैं और उनके माता-पिता ने भी उनका साथ दिया है। मैं उनके इस कदम की सच में सराहना करता हूं। उन्होंने लगन, ईमानदारी और कड़ी मेहनत करके अपना भविष्य बनाने और एक बेहतर, शिक्षित भारत के निर्माण के प्रति अपना उत्साह दिखाया है।"

बहुत साहसी और बहादुर हैं छात्र

छात्र आंदोलन की सराहना करते हुए सलमान खान ने लिखा, "यह आंदोलन या विरोध प्रदर्शन ही सही तरीका है और छात्रों ने इसे शांतिपूर्ण ढंग से किया है। वे बहुत साहसी और बहादुर हैं। शिक्षा के प्रति प्रेरित और उत्साहित यह पीढ़ी भारत का नाम रोशन करेगी। यह मुद्दा छात्रों और शिक्षा व्यवस्था के बीच का है। इसे राजनीतिक रंग नहीं दिया जाना चाहिए। इसका श्रेय केवल हमारे देश के छात्रों को ही मिलना चाहिए।"

सरकार पर जताया भरोसा

सरकार पर यकीन जताते हुए सलमान खान ने लिखा, "मुझे यकीन है कि सरकार भी उन्हें पूरा समर्थन देगी और शिक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाएगी। यह सभी के लिए फायदेमंद स्थिति है। एक सकारात्मक फैसले की उम्मीद और प्रार्थना है। जो लोग शिक्षित होना चाहते हैं, उन सभी पर ईश्वर की कृपा बनी रहे। शिक्षा ही अगला ट्रेंड और फैशन होना चाहिए और इसे हर साल और अधिक लोकप्रिय व आकर्षक बनना चाहिए, ताकि दूसरे देशों से लोग पढ़ने के लिए भारत आएं और भारत एक एजुकेशन हब बन जाए।"

Read more about: salman khan bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X