Salman Khan: सिडनाज कहने वालों की सलमान ने लगाई क्लास, शहनाज का किया सपोर्ट

Salman Khan: सोशल मीडिया एक वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है, जिस पर हर कोई अपनी प्रतिक्रिया दे रहा है। यह वीडियो किसी और का नहीं बल्कि सलमान खान का है, जिसमें वहां शहनाज गिल का सपोर्ट करते दिख रहे हैं।
दरअसल बात ऐसी है कि, बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान अपनी अपकमिंग फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' के प्रमोशन के लिए सभी को-स्टार के साथ हाल ही में 'द कपिल शर्मा शो' में पहुंचे।
इस दौरान सलमान खान के साथ राघव जुयाल, सिद्धार्थ निगम, जस्सी गिल, शहनाज गिल, पलक तिवारी, विनाली भटनागर और पूजा हेगड़े ने भी शो की शोभा बढ़ाई और खुब सारी मस्ती की।
शो के लेटेस्ट एपिसोड का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसमें सलमान खान ने असली कारण का खुलासा किया है कि उन्हें क्यों लगता है कि शहनाज गिल अभी तक आगे नहीं बढ़ी हैं।
वीडियो में सलमान ने बताया कि कैसे कुछ लोग सोशल मीडिया पर 'सिडनाज़' को ट्रेंड कराते रहते हैं और यह भी कहा कि कैसे यह शहनाज़ को प्रभावित करता है।
उसी के बारे में बात करते हुए सलमान ने कहा, "सोशल मीडिया पर इनको 'सिडनाज' कहकर बुलाते हैं। अब वो दुनिया में नहीं रहा, अब वो भी जहां पर है, वो भी यही चाहेगा कि उसकी जिंदगी में कोई आए, शादी हो जाए या बच्चे हो जाएं, पर सोशल मीडिया में कुछ हैं, जो सिडनाज-सिडनाज लगा रखते हैं, अरे ये जिंदगी भर कुवांरी रहेगी क्या?"
जहां सलमान खान ने नेटिजंस की खिंचाई की, वहीं शहनाज़ गिल को बैठकर सहमति में सिर हिलाते देखा गया। इसके अलावा शहनाज गिल ने इस बात चीत के दौरान कोई दूसरी प्रतिक्रिया नही दी है।
अभिनेता ने शहनाज़ से आगे बढ़ने और अपने दिल की सुनने की बात करते हुए कहा, "और ये जितने भी सिडनाज-सिडनाज करते हैं, उनमें से एक को भी तुमने चुन लिया, तो वो खुद बोलेगा कि ठीक है, मैं तुम्हारे लिए ठीक हूं। किसी की मत सुनो, अपने दिल की सुनो। समझे? और जिंदगी में आगे बढ़ो।"
इससे पहले, सलमान खान ने तब इंटरनेट पर तूफान खड़ा कर दिया था, जब उन्होंने हिंट दिया था कि शहनाज गिल किसी को डेट कर रही हैं। अपनी अपकमिंग फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' के ट्रेलर लॉन्च के दौरान उन्होंने शहनाज़ को जीवन में आगे बढ़ने के लिए कहा था।
किसी के साथ शहनाज़ की बढ़ती केमिस्ट्री के बारे में इशारा करते हुए सलमान ने कहा था, "मैं कह रहा हूं मूव ऑन कर जाओ और शहनाज, मैं चाहता हूं कि आप आगे बढ़ें, क्योंकि मुझे ऐसे लग रहा है... और मैं इन सभी चीजों पर ध्यान देता हूं। अगर मैं अपने बारे में यह नोटिस कर सकता हूं, तो मैं आप सभी के बारे में भी नोटिस कर सकता हूं।"...दरअसल, मुझे ज्यादा कुछ नहीं कहना चाहिए।"


Click it and Unblock the Notifications
