मोदी के मुरीद हुए सलमान, पर कबूल नहीं कर रहे!
सलमान खान ने मोदी से मिलने के बाद मीडिया के सामने भी मोदी की काफी बड़ाई की। सलमान खान ने कहा कि मोदी को तो क्लीनचिट मिल ही चुकी है तो आखिर मोदी को किसी भी बात को लेकर माफी मांगने की क्या जरुरत है। साथ ही सलमान ने ये भी कहा कि मोदी बहुत ही अच्छे और सुलझे हुए इंसान हैं। सलमान ने कहा कि मैं मोदी को बहुत पसंद करता हूं। मोदी को सलमान ने अपनी तरफ से ढ़ेर सारी शुभकामनाएँ भी दीं। लेकिन जहां एक ओर सलमान खान ने मोदी की ढ़ेर सारी तारीफ की वहीं दूसरी ओर जब सलमान से ये पूछा गया कि क्या मोदी को अगला प्रधानमंत्री बनना चाहिए तो इस डर से कि कहीं सलमान खान खुद किसी मुसीबत में ना फंस जाएं उन्होंने सिर्फ इतना कहा कि मैं कौन होता हूं ये फैसल करने वाला।
सलमान खान ने इसके अलावा हाल ही में यूपी में हुए सैफई महोत्सव के दौरान परफॉर्म किये जाने और वहां पर मिले पैसों को अपने ढंग से यूज किये जाने की बात पर भी सीधे सीधे कहा कि ये उनके ऊपर है कि वो अपने द्वारा कमाए हुए पैसों का क्या करते हैं। रही बात सैफई महोत्सव की तो वो वहां पर गये और परफॉर्म किया तो ये उनका निजी मामला है। किसी को इस पर कुछ बोलने का हक नहीं है। सलमान ने कहा कि उन्होंने उस महोत्सव में कमाए गये पैसों को दान कर दिया लेकिन ये उनका पर्सनल फैसला था। खैर सैफई की बात तो ठीक है लेकिन सलमान का मोदी प्रेम कुछ समझ नहीं आ रहा। देखिये आगे आगे इस प्रेम में सलमान और क्या करते हैं।


Click it and Unblock the Notifications












