पीएम मोदी की इस पहल के सपोर्ट में आए सलमान खान- कॉन्फ्रेंस में कर डाला ऐलान

सुपरस्टार सलमान खान इस समय फिल्म दबंग 3 की शूटिंग में बिजी चल रहे हैं। हाल ही सलमान खान, माधुरी दीक्षित और कैटरीना कैफ आईफा के दौरान कॉन्फ्रेंस में नजर आए थे और कुछ ऐसा बोल दिया जो कि काफी ज्यादा वायरल हो रहा है। बता दें कि पीएम मोदी के द्वारा इस समय पूरे देश में चलाए जा रहे नो प्लास्टिक अभियान को लेकर सलमान खान ने अपना सपोर्ट जाहिर किया है। उनका कहना था कि वो पीएम की इस पहल का सपोर्ट करते हैं और सभी को प्लास्टिक नहीं इस्तेमाल करना चाहिए।

इसके अलावा माधुरी दीक्षित और कैटरीना कैफ ने भी इस पर सहमति जाहिर की। बता दें कि सलमान खान का ये वीडियो इस समय काफी ज्यादा वायरल हो रहा है।

salman khan, narendra modi, सलमान खान, नरेंद्र मोदी

गौरतलब है कि पीएम मोदी को लेकर इसके पहले भी सुपरस्टार सलमान खान कई बार बात कर चुके हैं और उनके काम की सराहना भी करते रहते हैं। सलमान खान ने कई विषयों पर यहां बात की और वो काफी मजाक के मूड में लग रहे थे।

उन्होने तो यहां तक कहा डाला कि मुंबई की बारिश को देखकर लग रहा था कि इस बार गणपति बप्पा हमारा विसर्जन करना वाले हैं। फिलहाल सलमान खान की दबंग 3 के लिए उनके फैंस इंतजार कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X