..................... Salman Khan, Sunny Deol may take each other on this Eid | दबंग या गदर किसकी होगी ईद? - Hindi Filmibeat

दबंग या गदर किसकी होगी ईद?

दबंग या गदर किसकी होगी ईद?.. चौंक गये ना कि यह कैसा सवाल हुआ.. लेकिन यह सवाल लाजिमी है। क्योंकि इस साल के ईद के मौके पर सलमान खान और लंबे अरसे बाद वापसी कर रहे अभिनेता सन्नी देओल की फिल्में रिलीज होने वाली है।

जहां सन्नी देओल की फिल्म सिंह साहब द ग्रेट ईद के मौके पर प्रदर्शित होने जा रही है तो वहीं सलमान की ओऱ से अभी यह बयान नहीं आया है कि वो कौन सी फिल्म ईद पर रिलीज करवायेंगे क्योंकि ईद के मौके पर वो ही फिल्म रिलीज करते हैं जिसकी वजह से कोई और कलाकार ईद पर सल्लू से पंगा नहीं लेता है।

जिस तरह से दिवाली किंग खान के लिए शुभ है, उसी तरह ईद सलमान के लिए मुबारक होती है। लोगों का कहना है कि हो सकता है कि इस बार ईद पर सल्लू मियां की फिल्म किक रिलीज हो लेकिन अभी इसकी अधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

हालांकि सन्नी ने कहा कि वो किसी से कोई प्रतियोगिता नहीं कर रहे हैं उन्हें तो बस अपनी फिल्म सिंह साहब द ग्रेट से मतलब है। और कोई नई बात तो नहीं है कि एक ही दिन दो फिल्में रिलीज हों। हम अभी प्लान कर रहे हैं, कोई और भी कर रहा है तो ऐसे में वो करे, हमें इस बात की कोई चिंता नहीं है। देखना दिलचस्प होगा कि बॉलीवुड के दो बड़े सितारों में से इस बार ईद किसकी होती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X