ब्लॉकबस्टर PART 3 की तैयारी - सलमान खान, सनी देओल, अजय देवगन, शाहरूख खान जुट गए

बॉलीवुड में इस वक्त अफवाहों का बाज़ार तो गर्म है ही और सबसे गर्म जो अफवाह है वो है सारे लीड एक्टर्स की धमाकेदार पार्ट 3 फिल्मों की। हाल ही में धड़ाधड़ सिंघम 3, डॉन 3, एबीसीडी 3, रेस 3, दबंग 3 से जुड़ी इतनी खबरें आईं कि दिमाग ही आउट हो गया।

एक तरफ जहां सलमान खान रेस 3 की शूटिंग में व्यस्त हैं वहीं, दबंग 3 की शूटिंग इसके बाद शुरू होने की खबरें आ रही हैं। फिल्म को इसी साल रिलीज़ करने का प्लान भी किया जा रहा है।

salman-khan-sunny-deol-ajay-devgn-shahrukh-khan-gearing-up-for-part-3

वहीं दूसरी तरफ सलमान खान के टीसीरीज़ और रेमो डीसूज़ा के नए प्रोजेक्ट में होने की तगड़ी अफवाहें हैं और माना जा रहा है कि ये प्रोजेक्ट एबीसीडी 3 है। सनी देओल की यमला पगला दीवाना के तीसरे पार्ट की भी तैयारी ज़ोरदार चल रही है। इस फिल्म में भी सलमान खान का कैमियो है।

हाल ही में शाहरूख खान की डॉन 3 के बारे में एक बार फिर से बातें तेज़ी से होने लगी हैं। और रोहित शेट्टी की सिंघम 3 पर भी आए दिन कोई ना कोई ताज़ी अफवाह बाहर आ रही है।

साजिद नाडियाडवाला ने तो बागी 2 की रिलीज़ के पहले ही बागी 3 अनाउंस कर दी है। वहीं, अली अब्बास ज़फर से टाईगर ज़िंदा है के दौरान ही टाईगर 3 का हिंट दे दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X