क्या है ये चिंकारा केस जानिये विस्तार से

Salman Khan
सलमान खान के चिंकारा केस को लेकर एक बार फिर से विवाद उठा है। जोधपुर कोर्ट ने आगामी 4 दिंसबर को सलमान खान, सैफ अली खान, नीलम और तब्बू को पेश होने का आदेश दिया है। ये केस 1998 में जोधपुर कोर्ट में दायर किया गया था जब सलमान खान फिल्म हम साथ साथ हैं की शूटिंग कर रहे थे। इस फिल्म में सलमान खान, सैफ अली खान, तब्बू और नीलम ने काम किया था। शूटिंग के दौरान सलमान खान सहित चारों एक्टर जोधपुर के जंगल में दो काले हिरण और दो चिंकारा का शिकार करने को लेकर विवादों में घिर गये और उनके ऊपर केस दर्ज कराया गया।

सलमान खान और बाकी तीनों एक्टरों के खिलाफ ये केस दर्ज कराया विश्नोई समाज के दो लोगों ने जिन्होंने खुद को इस केस का गवाह बताया और कहा कि उन्होने सलमान खान का पीछा किया था और बाद में उन्होंने खुद सलमान खान को जंगल में काले हिरण पर गोलियां चलाते हुए देखा और गोलियों की आवाज भी सुनी। इस केस के दायर होने के बाद लोकल फॉरेस्ट डिपार्टमेंट द्वारा उस होटल में रेड की गयी जिसमें ये कलाकार रुके थे।

2002 में इस केस के खिलाफ चार्जशीट दर्ज की गयी। तहकीकात के दौरान सलमान खान के पास से एक गन और पिस्टर मिली जिसका लाइसेंस राजस्थान के लिए वैलिड नहीं था। उस समय ये अफवाह भी उड़ाई गयी कि काले हिरण की मौत ज्यादा खान से हुई ना कि गोली से। लेकिन बाद में जब डीएनए टेस्ट कराया गया तो पता चला की उसकी मौत गोली लगने से ही हुई थी। सलमान खान शुरआत में इस केस के चलते जोधपुर की जेल में पूरे तीन बिताए और उसके बाद इस केस के पूरी तरह से साबित होने पर सलमान खान को पूरे एक साल की कैद की सजा सुनाई गयी थी।

सलमान खान ने इस सजा के खिलाफ डिस्ट्रिक्ट और सेशन कोर्ट में अपील की थी। ज्ञात हो कि सलमान खान को इस मामले में वाइल्ड लाइफ प्रोटेक्शअन एक्ट 1972 के सेक्शन 51 के तहत दोषी पाया था। अब एक बार फिर से कोर्ट ने इस केस के चलते सलमान खान सहित सैफ अली खान,तब्बू और नीलम को 4 फरवरी को कोर्ट में हाजिर होने का आदेश दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X