OUCH.. कहीं सलमान की 'सुल्तान'.. दूसरी 'प्रेम रतन धन पायो' ना बन जाए!
सलमान खान की फिल्म 'सुल्तान' ईद के मौके पर सोलो रिलीज के लिए पूरी तरह से तैयार है। बता दें, फिल्म शुक्रवार यानि की 8 जुलाई को नहीं, बल्कि 6 जुलाई (बुधवार) को ही रिलीज कर दी जाएगी। यानि की फिल्म के पास कमाने के लिए पूरे 5 दिन रहेंगे।
लेकिन यशराज बैनर ने सिर्फ इतनी ही प्लानिंग नहीं की है। बल्कि खबरों की मानें तो फिल्म तमिल और तेलुगु भाषा में भी रिलीज की जाएगी। सलमान खान की पिछली फिल्म प्रेम रतन धन पायो को भी तमिल- तेलुगु में रिलीज किया गया था। लेकिन दर्शकों को फिल्म कुछ खास नहीं खींच सकी।
''बॉलीवुड इंडस्ट्री यहां किसी की जागीर नहीं है....''- सलमान खान
अली अब्बास जफर के निर्देशन में बनी फिल्म 'सुल्तान' का टीजर भी रिलीज हो चुका है और सुपरहिट भी। फिल्म में सलमान खान, अनुष्का शर्मा और रणदीप हुडा मुख्य किरदारों में हैं।
सुल्तान यशराज बैनर के तले रिलीज हो रही है। लिहाजा, फिल्म को वर्ल्डवाइड शानदार रिलीज मिलेगी। बता दें, फिल्म को उत्तरप्रदेश में टैक्स फ्री घोषित कर दिया गया है। बहरहाल, उम्मीद करते हैं सुल्तान हिंदी के साथ तमिल- तेलुगु में भी हिट हो।
यहां जानें सलमान खान की सुल्तान में क्या है खास-


Click it and Unblock the Notifications

