2018 में सलमान खान का दूसरा जबरदस्त धमाका.. 300 करोड़ी होना FINAL है!
रिपोर्ट्स की मानें तो बजरंगी भाईजान के बाद अब चीन में सलमान खान की दूसरी फिल्म भी रिलीज होने को तैयार है। जी हां, चीन में सलमान खान की सुल्तान रिलीज होने वाली है। हालांकि अभी रिलीज डेट तय नहीं किया गया था। लेकिन उम्मीद है कि फिल्म जल्द ही रिलीज होगी। बता दें, बजरंगी भाईजान ने चीन में 300 करोड़ का बिजनेस किया है।
आमिर खान के बाद अब सलमान खान भी चीन में अपनी फिल्मों का प्रचार प्रसार कर रहे हैं। सुल्तान ने भारत में 300 करोड़ की कमाई की है। जबकि वर्ल्डलाइड फिल्म ने 500 करोड़ से ऊपर का कलेक्शन किया है। जाहिक है चीन में रिलीज होने के बाद फिल्म 800- 900 करोड़ तक का आंकड़ा छू सकती है।

हालांकि चीन में बॉलीवुड फिल्मों की बात की जाए तो इस बात में कोई शक नहीं कि आमिर खान ने चीन में बॉलीवुड फिल्मों के लिए नया रास्ता खोल दिया है। दंगल, सीक्रेट सुपरस्टार की धमाकेदार कमाई ने भारतीय निर्माताओं को चीन का रास्ता दिखाया।
बहरहाल, यहां जानें वर्ल्डवाइड सबसे ज्यादा कमाने वाली बॉलीवुड फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications