ALERT: 'सुल्तान' सलमान खान.. इस फिल्म से लेंगे धमाकेदार टक्कर!
फिल्म 'बजरंगी भाईजान' के बाद सलमान खान पाकिस्तान के फेवरिट सितारे बन गए थे। लिहाजा, 'सुल्तान' से सलमान एक बार फिर सीमा पार बॉलीवुड प्रेमियों का दिल जीतने की तैयारी में हैं। सुल्तान 6 जुलाई को ईद के मौके पर रिलीज हो रही है।
लेकिन.. लेकिन.. लेकिन.. बता दें, 'सुल्तान' को वहां एक पाकिस्तानी फिल्म से कड़ी टक्कर मिलने की उम्मीद है। जी हां, सुल्तान को पाकिस्तान में मल्टी स्टारर पाकिस्तानी फिल्म 'सवाल 700 करोड़ डॉलर का' से कड़ी चुनौती मिलने की उम्मीद है।
OUCH.. आमिर खान का यह 'दंगल' लुक देख.. डर जाएंगे सलमान खान!
पाकिस्तानी फिल्म 'सवाल 700 करोड़ डालर का' में पाक के दिग्गज कलाकार गुलाम मोहिनुद्दीन, शामोन अब्बासी, जावेद शेख, इस्माइल तारा, नय्यर एजाज, इफ्तिकार ठाकुर ने काम किया है। कोई शक नहीं कि दर्शकों को इस फिल्म का भी बेसब्री से इंतजार है।
बहरहाल, हमें पूरी उम्मीद है कि सुल्तान पाकिस्तान में भी लोगों को बहुत पसंद आएगी। इस साल के फिल्मों की बात करें तो शाहरूख खान की फैन ने पाकिस्तान में काफी तगड़ा बिजनेस किया है। वहीं, सोनम कपूर की फिल्म नीरजा को पाकिस्तान में बैन कर दिया गया था।
यहां जानें पाकिस्तानी बॉक्स ऑफिस पर बॉलीवुड फिल्मों का हाल-


Click it and Unblock the Notifications













