सलमान खान की सुलतान पर लगा एक और ग्रहण...एक और झगड़ा!
[बॉलीवुड समाचार] सलमान खान की सुलतान के लिए मुश्किलें खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। फिल्म को लेकर आए दिन सेट पर से झगड़ो की खबर तो आती ही रहती हैं।
अब फिल्म से एक और झगड़े की खबर आई है। दरअसल, हुआ यूं कि फिल्म के लिए लकी अली को एक गाना रिकॉर्ड करना था लेकिन जब उन्हें लिरिक्स दी गई तो उन्हें गाना पसंद नहीं आया।
[एक सुलतान के बदले संजू बाबा के लिए 9 फिल्में!]
लकी अली ने अपनी बात साफ तरीके से ज़ाहिर कर दी कि गाने के बोल काफी हल्के हैं और फिल्म के साथ नहीं जाते हैं। वैसे भी इतनी बड़ी फिल्म के लिए इतना हल्का गाना नहीं होना चाहिए।
लेकिन आदित्य चोपड़ा लकी अली की बात से सहमत नहीं थे। वहीं फिल्म के डायरेक्टर अली अब्बास ज़फर को भी लकी अली की बातों में कोई दम नहीं लगा।
बात इतनी बढ़ गई कि लकी अली रिकॉर्डिंग छो़ड़ कर चले गए और माना जा रहा है कि यशराज फिल्म्स उनका रिप्लेसमेंट ढूंढ रहा है। वैसे सुलतान के हीरो सलमान खान ने भी आज तक बड़ी अजीबोगरीब डिमांड्स रखी हैं -


Click it and Unblock the Notifications













