POSTER: 'सुल्तान' का पहला पोस्टर रिलीज.. पहला दांव ही हार गए सलमान खान!
[बॉलीवुड न्यूज] सलमान खान की फिल्म 'सुल्तान' का पहला पोस्टर रिलीज हो चुका है। फैंस को इस दिन का बेसब्री से इंतजार था, जब सुल्तान की पहली झलक देखने को मिले। लेकिन अफसोस सुल्तान के इस पोस्टर ने फैंस की सारी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। जी हां, सुल्तान का पहला पोस्टर काफी निराशाजनक रहा।
अली अब्बास जफर के निर्देशन में बन रही फिल्म सुल्तान ईद के मौके पर रिलीज होने वाली है। लिहाजा, निर्देशक के पास अभी भी समय है कि वह इस पहली भूल का असर खत्म कर सकें। सलमान फैंस के लिए सुल्तान का यह पहला पोस्टर किसी शॉक से कम नहीं।
LEAKED: शाहरूख खान का 'सुल्तान' कनेक्शन.. एक स्पेशल रोल और क्लाईमैक्स !
पोस्टर में फोटोशॉप का इतना ज्यादा इस्तेमाल किया गया है कि कोई फैन भी इससे बेहतर बना ले। पोस्टर रिलीज होते के साथ ही इसे सोशल मीडिया पर भी जमकर ट्रोल किया गया। जहां सलमान फैंस अपनी निराशा जता रहे थे, वहीं शाहरूख फैंस खुश हो गए क्योंकि रईस के पोस्टर ने आते ही तलहका मचा दिया था।
कोई दो राय नहीं कि सुल्तान का पहला दांव खाली रह गया। पहले पोस्टर से इंप्रेशन बनाने में तो यह फिल्म फेल हो गई। अब इंतजार है फिल्म के ट्रेलर का।
यहां देखें सुल्तान पोस्टर पर फैंस का रिएक्शन-


Click it and Unblock the Notifications

