सलमान खान का एक और Dhamaka, अब विदेश में रिकॉर्डतोड़ कमाई की तैयारी, चौंक जाएंगे आप
बॉलीवुड का सुल्तान अब चीन में दाहड़ने जा रहा है। यानी कि सलमान खान की फिल्म सुल्तान चीन में रिलीज होने वाली है। अली अब्बास जफर मानना है कि चीन भारतीय फिल्मों के लिए अच्छा मार्केट है। शायद इसीलिए वे अपने निर्देशन में बनी फिल्म सुल्तान 31 अगस्त को चीन में बड़े पैमाने पर रिलीज कर रहे हैं। सुल्तान के लिए यशराज फिल्म्स ने चीन की कंपनी ई स्टार से साझेदारी की है। जिसके बाद सलमान की ये फिल्म पूरे चीन में दिखाई जाएगी।
[सलमान के जीजा ने मारी धमाकेदार एंट्री, देखते रह जाएंगे आप, देखें तस्वीरें]
बताया जा रहा है कि चीन में सुल्तान के 40,000 शोज होंगे और ये फिल्म 11,000 स्क्रीन्स पर रिलीज की जाएगी। वहीं अली अब्बास जफर का कहना है कि हर बार जब फिल्म रिलीज होती है, भले ही वो पहले आपके देश में लोग देख चुके हों.. लेकिन जब वह नए ऑडियंस के सामने जाती है तो एक नया दृष्टिकोण सामने आता है। मैं काफी उत्साहित हूं। गौरतलब है कि बजरंगी भाईजान के साथ यह चीन में रिलीज होने वाली सलमान खान की दूसरी फिल्म है।

बजरंगी भाईजान ने चीन में 300 करोड़ से ऊपर की कमाई की थी। जिसके बाद फिल्म की कुल कमाई 900 करोड़ पहुंच गई थी। सुल्तान वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर फिलहाल 587 करोड़ के साथ कायम है। देखना दिलचस्प होगा कि चीन में रिलीज होने के बाद फिल्म 1000 करोड़ क्लब में शामिल हो पाती है या नहीं। फिलहाल सिर्फ दंगल और बाहुबली 2 ने 1000 करोड़ का आंकड़ा पार किया है। बहरहाल, यहां जानते हैं चीन में बॉलीवुड फिल्मों ने अब तक कैसा बिजनेस किया है-


Click it and Unblock the Notifications











