सलमान ने कहा आप ना देखें बजरंगी भाईजान
सलमान खान हाल ही में बजरंगी भाईजान के नए गाने आज की पार्टी मेरी तरफ से के दौरान मीडिया के कुछ सवालों से खफा हो गए। उन्होंने यहाँ तक कह दिया की आप बजरंगी भाईजान ना देखें।
हुआ कुछ यूँ की सलमान खान से मिडिया ने सवाल किया की फ़िल्म को लेकर कुछ धार्मिक समूह विरोध ज़ाहिर कर रहे हैं। उनका मानना है की एक मुस्लिम के हिन्दू नाम रखने से उन्हें प्रॉब्लम है। इसपर सलमान ने कहा मुझे नहीं लगता कोई भी धर्म शांति के खिलाफ जाएगा। इस्लाम का मतलब ही है शांति।
OMG: शाहरूख - काजोल के साथ सलमान करेंगे बजरंगी भाईजान प्रमोशन!
बजरंगी भाईजान में कुछ भी ऐसा नहीं है जो किसी तरह की नकारात्मक सोच को बढ़ावा दे। या किसी धर्म के खिलाफ हो। अगर आप गलत सोच लेकर वे कुछ बुरा नकारात्मक देखना चाहते हैं तो मेरी यही राइ है की बजरंगी भाईजान से दूर रहे। ना देखें फ़िल्म।


Click it and Unblock the Notifications
