'सलमान खान में 'खास' टैलेंट है.. जो उन्हें सुपरस्टार बनाता है....'
सुल्तान के निर्देशक अली अब्बास जफर का कहना है कि अभी भी बतौर एक्टर सलमान खान का टैलेंट पूरी तरह से निखारा नहीं जा सका है। उनका कहना है कि बॉलीवुड ने अभी तक सलमान के टैलेंट को जाना ही नहीं है।
अली अब्बास जफर ने कहा कि 'मैं खुद को खुशनसीब समझता हूं कि मुझे सलमान सर के साथ काम करने का मौका मिला..' इस फिल्म के दौरान वह सलमान खान को और भी अच्छे से पहचान पाए हैं।
''सलमान इतने मतलबी नहीं हैं.. वह किसी के साथ राजनीति नहीं करते....''
सलमान खान की तारीफ करते हुए निर्देशक ने कहा- सलमान खान की एक खास पर्सनालिटी है जो लोगों ने उनके आसपास खड़ा किया है। लेकिन एक बार आप उन्हें जान लें, फिर तो उनमें टैलेंट ही टैलेंट है। यही उन्हें सबसे बड़ा स्टार बनाता है।
अली अब्बास जफर 'सुल्तान' से पहले भी सलमान के साथ काम कर चुके हैं। 'मैरीगोल्ड' में उन्होंने सलमान के साथ सहायक निर्देशक के रूप में काम किया था, जबकि कबीर खान की फिल्म 'एक था टाइगर' में भी उन्होंने काम किया है।
यहां जानें सलमान खान की आने वाली फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications


