इंडियन स्टार रैंकिंग में टॉप पर बने हैं सुपरस्टार सलमान खान- पढ़िए शानदार रिपोर्ट

यह कोई आश्चर्य की बात नहीं है कि सलमान खान भारत में सबसे बड़े सुपरस्टार में से एक हैं, जिनकी फैन फॉलोइंग की कोई सीमा नहीं है। एक लोकप्रिय पोर्टल की हालिया रिपोर्ट के अनुसार, सलमान खान स्टार रैंकिंग की सूची में टॉप पर अपना स्थान बनाए हुए हैं, जिसे फिल्म ओपनिंग और लोकप्रियता के तर्ज पर मापा जाता है। अभिनेता एक बड़े अंतर से सूची में टॉप स्थान पर है और इस सूची में जगह बनाने वाले अगले नाम जो कि अक्षय कुमार है उनकी तुलना में दोगुना से अधिक अंक हासिल किये हैं। ये बॉक्स ऑफिस इंडिया की रिपोर्ट है।

इस सूची में अक्षय कुमार 887 पर है जबकि सलमान 1718 अंकों के साथ सबसे आगे है। जब दुनिया भर में सबसे बड़ी फैन फॉलोइंग की बात आती है तो सलमान खान की अपनी खुद की एक लीग हैं,

salman khan, सलमान खान

जो सभी आयु वर्ग और क्षेत्र से परे है और विशेषकर युवा पीढ़ी के बीच ख़ासा लोकप्रिय है। इस वजह से और यह तथ्य कि सलमान सबसे प्रभावशाली सेलेब्स में से एक हैं,

अभिनेता ब्रांड सर्किट में भी एक प्रसंशित नाम है और हाल ही में उन्हें एक लीडिंग बेवरेज ब्रांड के लिए ब्रांड एंबेसडर के रूप में साइन किया गया है।

इसके अलावा उनके वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान इस समय फिल्म राधे के लिए चर्चा में जो कि ईद में रिलीज होने वाली है। हालांकि देश में फैली कोरोना वायरस की समस्या के चलते ये फिल्म आगे भी बढ़ सकती है। लेकिन सब ठीक रहा तो सलमान खान इस ईद जरूर धमाका करेंगें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X