बाहुबली को लेकर सलमान खान का खुलासा- 'मुझे नहीं पता कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा'

सलमान खान अपनी आने वाली फिल्म भारत के प्रमोशन में व्यस्त हैं और बैक टू बैक इंटरव्यू दे रहे हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में सलमान से बाहुबली संबंधित एक सवाल किया गया, जिस पर दबंग स्टार ने खुलासा किया कि उन्होंने आज तक बाहुबली 2 नहीं देखी है। जाहिर है बाहुबली फैंस इस जवाब से काफी हैरान हैं।

सलमान खान ने मीडिया से बात करते हुए कहा- 'मैंने बाहुबली का पहला भाग देखा है लेकिन दूसरा भाग देखने के मौका नहीं मिला। और बाहुबली 2 नहीं देखी है इसीलिए मुझे नहीं पता कि कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा।' इसके बाद सलमान ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा- 'मैंने हाल ही में 'तकदीर' फिल्म देखी है।'

salman khan

बहरहाल, सलमान ने बाहुबली जैसी फिल्म नहीं देखी, यह जानकर लोगों को थोड़ा आश्चर्य तो हुआ। आखिर बाहुबली 2 वह फिल्म है, जिसने दुनियाभर में 1300 करोड़ के लगभग की कमाई की है। यह भारत की सबसे बड़ी फिल्म है। भारत में ही नहीं, बल्कि ओवरसीज में भी फिल्म ने काफी नाम कमाया।

बता दें, सलमान खान फिलहाल बैक टू बैक अपनी आने वाली फिल्मों में व्यस्त हैं। भारत के बाद सलमान ने दबंग 3, संजय लीला भंसाली की ईंशाल्लाह और किक 2 जैसी फिल्मों को लॉक कर लिया है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X