सलमान खान की 85 साल की सौतेली मां को लगा फिटनेस का चस्खा, इंजेक्शन लेकर पहुंची जिम

60 से लेकर 70 के दशक में हेलन काफी ज्यादा फेमस हो गई थी और वह एक डांसिंग स्टार हुआ करती थी। यहां तक की हेलेन को कई सारे आइटम सॉन्ग्स में देखा जा चुका है और आज भी यह है लोगों के बीच में काफी हिट माने जाते हैं। जिसमे 'पिया तू अब तो आजा', 'ये मेरा दिल', और 'महबूबा महबूबा' जैसे उनके गानों ने एक ट्रेंड सेट कर दिया था। इतना ही नहीं उनके डांस के अलावा उनकी खूबसूरती ने भी हर किसी का दिल जीत लिया था।
लेकिन अब हेलन की उम्र 85 साल की हो चुकी है और इस पड़ाव पर आकर उनका कुछ नया करने का जज्बा बिल्कुल भी काम नहीं हुआ है। वह इस उम्र में भी पिलाटे सेशन ले रही हैं। मशहूर ट्रेनर यासमीन कराची वाला को हेलन को वर्कआउट कराते हुए देखा गया है। उन्होंने एक्ट्रेस के साथ में बातचीत के दौरान का एक वीडियो भी साझा किया। जिसमे उन्हें पिलाटे करते हुए देखा गया। हेलेन नहीं यह साबित कर दिया की उम्र बस एक नंबर होता है।
हेलन ने यह भी कहा कि मुझे घुटने में बहुत दिक्कत है और इंजेक्शंस भी लेने पड़ते हैं। चलने के लिए भी सहारे की आवश्यकता होती थी और अब वह खुद से चल सकती हैं हेलेन अब उम्मीद जाता रही है कि अब वह डांस भी कर पाए। यहां तक कि उन्होंने सभी डांसर्स को चेतावनी भी दिया और कहा कि वह लौट कर आ रही है। उन्होंने बताया कि वह पिलाटे करने के लिए पहले लापरवाही कर रही थी।
लेकिन अब हेलेन इसका एक भी सेशन नहीं छोड़ रही है। वह काफी जोश से भरा हुआ महसूस करती है और उन्होंने हंसते हुए कहा कि अब हाई होने के लिए ड्रिंक और स्मोक करने की बहुत ही ज्यादा जरूरत नहीं है। बहुत सारे फ्रेंड्स हेलेन को इंस्पायरिंग बता रहे हैं और आपको बता दें कि इस उम्र में वह जिस तरीके की फिटनेस कर रही है वह सच में तारीफ करने जैसा है।


Click it and Unblock the Notifications











