सलमान खान की 85 साल की मां ने जिम में किया हैवी वर्कआउट, मलाइका से लेकर बिपाशा को किय पस्त

Helen Khan Workout Video: बॉलीवुड के खान परिवार अपनी फिटनेस को लेकर काफी सीरियस रहता है ये तो सलमान-सोहेल और अरबाज साबित कर ही चुके हैं। लेकिन इस बार सलीम खान की दूसरी बीवी और दिग्गज अदाकारा हेलन का वीडियो सामने आया है जिसने इंटरनेट हिला दिया है। वीडियो में 85 साल की हेलन जिम में वर्कआउट करती और पसीना बहाती दिखाई दे रही हैं।
85 साल की लड़की बनी हेलन
फिटनेस ट्रेनर यास्मीन कराचीवाला के शेयर किए गए इस वीडियो में उन्होंने खुद को 85 साल की लड़की कहा। इस वीडियो में हेलेन को एक ट्रैम्पोलिन पर कूदते देखा जा सकता है। वह वीडियो की शुरुआत वो यह कहकर करती हैं, 'मैं 85 साल की लड़की हूं और पिलाटेस की वजह से।'
यास्मीन ने दिया ये कैप्शन
इस वीडियो को शेयर करते हुए यास्मीन ने इसके कैप्शन में लिखा, '85 साल की उम्र में, हेलेन खान वो काम कर रही हैं जो ज़्यादातर लोग करने की कोशिश भी नहीं करते। बिना छड़ी के सीढ़ियां चढ़ने से लेकर ट्रैम्पोलिन जंप और मोनिका ओह माय डार्लिंग पर डांस करने तक, वो कमाल की हैं। वो ज़िंदा सबूत हैं कि पिलाटेस आपको जवान बनाए रखता है।'
बुढ़ापे जैसी नहीं है कोई दिक्कत
सामने आए वीडियो में आप देख सकते हैं कि हेलेन 'बेंडिंग इट लाइक बेकहम' के बारे में भी बात करती हैं और अपनी सबसे कठिन एक्सरसाइज को भी पूरा करती हैं। यास्मीन ने यह भी बताया कि कैसे हेलेन को सीढ़ियां चढ़ने, खड़े होने और बिना किसी सहारे के बैठने जैसी चीजें करने में कोई समस्या नहीं है। इसके बाद दिग्गज एक्ट्रेस फिल्म 'कारवां' (1971) के अपने गाने 'पिया तू अब तो आजा' पर डांस करती हैं।
मलाइका से लेकर बिपाशा हुई इंप्रेस
मलाइका अरोड़ा ने इस वीडियो पर कमेंट किया। बिपाशा बसु ने कमेंट करते हुए लिखा- सबसे प्यारी प्रेरणा। एक यूजर ने लिखा- ओह माय हेलेन आप एक लीजेंड हैं!!! आप इतनी बेहतरीन डांसर हैं कि कोई आपकी तुलना नहीं कर सकता! जब मैं यंग थी तब आप हॉट थीं।
मशहूर हैं हेलन की अदाएं
जानकारी के लिए आपको बता दें कि हेलन अपने जमाने की टॉप एक्ट्रेस रह चुकी हैं और उन्होंने बॉलीवुड के कई आइकॉनिक गानों को अपने किलर डांस मूव्स से और भी ज्यादा आइकॉनिक बना दिया है


Click it and Unblock the Notifications