सलमान ने दिया 'वीर' डिस्क्रिप्शन
बॉलीवुड एक्शन मास्टर सलमान खान इस समय अपने करियर की मोस्य इंपोर्टेंट फिल्म 'वीर' की शूटिंग में बिजी हैं। वीर में सलमान का लुक देखकर फिल्म इंडस्टी के काफी सारे लोग इम्प्रेस हैं। पर कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो उनकी फिल्म में मीन-मेख निकाल रहे हैं। सलमान ने इन लोगों को अपने ब्लॉग के जरिए वीर का पूरा ब्यौरा दिया है।
सलमान लिखते हैं कि वीर इंडिया की अब तक की लार्जेस्ट स्केल मूवी होगी। इस फिल्म की शूटिंग अगस्त 2008 में शुरू की गयी थी। फिल्म की इनडोर शूटिंग के लिए राजस्थान के इलाके और आउटडोर शूटिंग के लिए इंग्लैंड के प्लेसेज चुने गए हैं। इस फिल्म के लिए काफी रिसर्च वर्क भी किया गया है। रिसर्च वर्क में लगभग 8 महीने लगे। इस दौरान रिसर्च टीम के हेड कृष्णा राघव ने फिल्म के पीरियड को फिल्माने के लिए इसके विविध पहलुओं पर रिसर्च किया। फिल्म के आर्किटेक्चर, म्यूजिक, पीरियड को द्रशाने के लिए उसी रिसर्च वर्क के आधार पर सारी रूपरेखा तैयार की गयी।
शूटिंग के दौरान सेट बनने में काफी समय लगाया गया। आर्ट टीम के हेड संजय ने अपनी टीम के 500 मेम्बर्स के साथ इय काम को कुशलतापूर्वक अंजाम दिया। एक सेट के निर्माण में तकरीबन 15 से 40 दिन का समय लगा। एक्शन सीन्स को फिल्माने के लिए लगभग 100 योद्धाओं, 1000 घोड़ों और तकरीबन 100 हाथियों के अलावा इतने ही घोड़ों की सहायता ली गयी है।


Click it and Unblock the Notifications











