'मैं जैसे ही अवार्ड लेने खड़ा हुआ.. उन्होंने जैकी श्राफ को अवार्ड दे दिया..'- सलमान खान
आईफा प्रेस कांफ्रेस के बाद यदि किसी एक्टर की सबसे ज्यादा चर्चा है.. तो वह हैं बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान। हो भी क्यों ना.. दबंग खान ने बयान ही ऐसे ऐसे दिये हैं। जी हां, एक के बाद सलमान ने काफी मजेदार बातें की है.. जिसे हम यहां आपको संक्षेप में बताएंगे।
आईफा का स्टेज.. और सलमान खान- कैटरीना का रोमांस.. देंखे VIDEO
यहां जब सलमान खान से अवार्ड्स पर सवाल किया गया.. तो उन्होंने सीधे सीधे कहा- मुझे आजतक कोई अवार्ड नहीं मिला है। शायद सिर्फ एक मिला है.. सर्पोटिंग रोल के लिए.. वह भी मैं आज तक घर नहीं लेकर गया। मैं अवार्ड्स से ज्यादा रिवार्ड पर विश्वास करता हूं। सालों पहले एक मैगेजिन के एडिटर ने मुझे बहुत कहा था कि मैं इवेंट में शामिल हूं। उन्होंने कहा कि मुझे आना चाहिए क्योंकि मैं फिल्म मैंने प्यार किया के लिए नॉमिनेटेड था.. और अवार्ड जीत सकता था..

सलमान खान ने आगे कहा, जब अवार्ड शो में उन्होंने नॉमिनेशन बुलाया.. तो उन्होंने जैकी श्राफ, सलमान खान और किसी एक और का नाम लिया था। जैसे ही उन्होंने फिर सलमान खान कहा, मैं अवार्ड लेने के लिए खड़ा हो गया.. लेकिन फिर तुरंत उन्होंने जैकी को विनर घोषित कर दिया। मैंने उस दिन प्रण ले लिया कि मैं कभी अवार्ड शोज में नहीं जाऊंगा। अब मैं अवार्ड नहीं लेता.. सिर्फ स्टेज पर परर्फोम करता हूं। उसके लिए वो मुझे पैसे देते हैं और मैं खुश हूं।
यहां जानें आईफा 2017 में सलमान खान ने दिलचस्प बयान-


Click it and Unblock the Notifications











