#TubelightTrailer..बाहुबली 2 से ओम पुरी तक..सलमान ने की दिल की बात !
सलमान खान का ट्यूबलाइट ट्रेलर लॉन्चिंग के मौके पर ओम पुरी को याद किया,जानिए और क्या क्या कहा इस दौरान सलमान खान ने।
सलमान खान अपनी आने वाली फिल्म ट्यूबलाइट के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर पहुंचे जहां उनके साथ कबीर खान और सोहेल खान भी मौजूद थे। इस दौरान सलमान खान पत्रकारों के कई सवालों से भी रूबरू हुए और सबका जवाब भी दिया।
[ ट्यूबलाइट में सलमान को लेने के अलावा और कोई OPTION ही नहीं था! - कबीर खान]
फिल्म में लीड रोल में सलमान खान और सोहेल खान हैं। फिल्म को डायरेक्टर कबीर खान ने किया है तो फिल्म में चीनी एक्ट्रेस ज्हू ज्हू हैं। फिल्म में चीन के बाल कलाकार माटिन रे टेंगू हैं। इवेंट में सबसे पहले सलमान खान ने ओम पुरी को याद किया और कहा कि "टीजर में सबसे ज्यादा खुशी ओम पुरी को देख होती है। मैं उन्हें बहुत ज्यादा मिस करता हूं।"

आपको बता दें कि फिल्म का ट्रेलर ऑनलाइन आज रात 9 बजे रिलीज किया जाएगा। इसके अलावा भी उन्होंने कई और चीजों पर बात की। आगे की स्लाइड में पढ़िए उनके बयान।


Click it and Unblock the Notifications