सलमान खान ने शुरू की टाईगर 3 की शूटिंग, ट्विटर पर आई सुनामी, टाईगर की ENTRY वायरल

सलमान खान की टाईगर 3 की शूटिंग शुरू हो चुकी है और सलमान खान को अपनी गाड़ी से उतरता देख ही फैन्स टाईगर 3 को ब्लॉकबस्टर घोषित कर चुके हैं। काफी घंटों से ट्विटर पर टाईगर 3 और Tiger on Mission Again ट्रेंड हो रहा है। माना जा रहा है कि टाईगर 3 यशराज फिल्म्स का अब तक का सबसे बड़ा और महंगा प्रोजेक्ट होगा।

टाईगर 3 इस फ्रेंचाईज़ी की तीसरी फिल्म है, पहली फिल्म थी एक था टाईगर जिसे कबीर खान ने डायरेक्ट किया था। इसके बाद टाईगर ज़िंदा है आई जिसे अली अब्बास ज़फर ने डायरेक्ट किया। टाईगर 3, मनीष शर्मा डायरेक्ट करने जा रहे हैं।

salman-khan-starts-shooting-for-tiger-3-fans-trend-tiger-on-mission-again

माना जा रहा है कि पठान, टाईगर और वॉर के साथ आदित्य चोपड़ा एक स्पाई यूनिवर्स बनाने जा रहे हैं। इस स्पाई यूनिवर्स के तीन हीरो हैं शाहरूख खान, सलमान खान और ऋतिक रोशन। तीनों की अपनी अपनी अलग सीरीज़ होगी लेकिन ये तीनों, एक दूसरे की फिल्मों में एंट्री लेते रहेंगे।

इसी गॉसिप को आगे बढ़ाते हुए खबरें ये भी हैं कि सलमान खान के टाईगर 3 अवतार की एंट्री, शाहरूख खान के पठान क्लाईमैक्स से ही हो जाएगी। अब इन खबरों में कितनी सच्चाई है पता नहीं, लेकिन टाईगर 3 में सलमान खान की एंट्री के लिए फैन्स उत्साहित हैं।

सलमान खान की एंट्री

सलमान खान की एंट्री

गौरतलब है कि अपने 32 सालों के करियर में सलमान खान ने एक से एक फिल्में की हैं और उनका एंट्री सीन हमेशा ही शानदार होता है। अब देखना है कि टाईगर की एंट्री पठान से होती है या महज़ अफवाह बनकर रह जाती है। पर हम आपको याद दिला देते हैं सलमान के कुछ धाकड़ एंट्री सीन।

बॉलीवुड में एंट्री

बॉलीवुड में एंट्री

सलमान खान ने बॉलीवुड में एंट्री ली थी 1988 में फिल्म बीवी हो तो ऐसी के साथ। लेकिन एंट्री में भी सलमान खान का स्वैग बिल्कुल कम नहीं था।

मैने प्यार किया

मैने प्यार किया

इसके बाद 1989 में आई फिल्म मैंने प्यार किया में सलमान खान अपने पापा के साथ कार रेसिंग करते हुए नज़र आए। इस सीन के साथ मैंने प्यार किया में एंट्री लेते हैं।

हम आपके हैं कौन

हम आपके हैं कौन

फिल्म शुरू होते ही सलमान खान स्क्रीन पर आ जाते हैं, उफ्फ!

कुछ कुछ होता है

कुछ कुछ होता है

फिल्म में सलमान की इस आधी झलक पर ही फैन्स मर मिटे थे।

ओ ओ जाने जाना

ओ ओ जाने जाना

सलमान मोटे हो गए थे और शर्ट छोटी पड़ गई थी। प्यार किया तो डरना क्या में सलमान की एंट्री ने उनके करियर की दिशा ही बदल दी थी।

हम दिल दे चुके सनम

हम दिल दे चुके सनम

सलमान ने खुद से बातें करते हुए इस फिल्म में शानदार एंट्री ली थी।

तेरे नाम

तेरे नाम

लगन लगी गाना तो कोई भी भूला नहीं होगा। वैसे इस फिल्म को सलमान खान ने कैसे साइन किया वो बड़ा दिलचस्प है। पहले सलमान फिल्म के दूसरे पार्ट के लिए बाल मुंडवाना नहीं चाह रहे थे। लेकिन फिर वो मान गए।

हम साथ साथ हैं

हम साथ साथ हैं

इस फिल्म में हर कोई सलमान का इंतज़ार करता है और वो ऐसे आ जाते हैं, अचानक।

दबंग

दबंग

सलमान का नया अवतार दबंग से माना जाता है और फिल्म में उनकी एंट्री ऐसे होती है।

किक

किक

जैकलीन और सलमान साथ में लगते सुपरक्यूट हैं! किक में सलमान खान ने सीधा अपनी हीरोइन को बचाते हुए एंट्री मारी थी।

प्रेम रतन धन पायो

प्रेम रतन धन पायो

जब सलमान खान ऐसे ही प्रेम लीला करते हुए आए थे तो ना चाहते हुए भी फिल्म को धमाकेदार शुरूआत मिली थी। भले ही फिल्म को फ्लॉप माना जाता है।

सेल्फी - बजरंगी भाईजान

सेल्फी - बजरंगी भाईजान

सलमान सेल्फी गाते हुए बजरंगी भाईजान में भी एंट्री मार चुके हैं। फिल्म में सलमान को देखने के लिए काफी इंतज़ार करना पड़ा था।

सुलतान

सुलतान

अगर आपको याद ना हो तो सुलतान की एंट्री भी बैकग्राउंड में सुलतान के टाइटल ट्रैक के साथ हुई थी और फिल्म ने ताबड़तोड़ रिकॉर्ड्स तोड़े थे। ये भी ईद रिलीज़ थी।

टाईगर ज़िंदा है

टाईगर ज़िंदा है

टाईगर ज़िंदा है में सलमान खान ने ऐसे एंट्री ली थी। जंगली जानवरों से लड़ते हुए। वो भी एक नहीं, गीदड़ों के पूरे झुंड से। बस अब सलमान की टाईगर 3 का इंतज़ार करिए।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X