लॉरेंस बिश्नोई की धमकियों के बाद भी Salman Khan ने शुरू की 'सिकंदर' की शूटिंग, रहेगी टाइट सिक्योरिटी

Salman Khan starts shooting of Sikander Movie: सुपरस्टार सलमान खान ने आधिकारिक तौर पर अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म सिकंदर की शूटिंग फिर से शुरू कर दी है। इस खबर ने तो मानो फैन्स में जोश भर दिया है। अब फैन्स में इस प्रोजेक्ट को लेकर उत्साह पहले से भी ज्यादा बढ़ता नजर आ रहा है।
सिकंदर को लेकर बहुत उम्मीदें हैं, इस फिल्म में सलमान के खास करिश्मे को एक आकर्षक कहानी के साथ जोड़ा गया है, जिसने पहले ही इंडस्ट्री में काफी चर्चा बटोरी है। प्रोडक्शन से जुड़े एक सूत्र के अनुसार, निर्धारित शेड्यूल के अंदर ही सलमान खान इस फिल्म की शूटिंग करेंगे। खबरों के अनुसार सलमान खान दीवाली तक बिना किसी ब्रेक के शूटिंग करेंगे।
सिकंदर से सलमान खान एक बड़ी और शानदार वापसी कर रहे हैं। सलमान खान को मिल रहीं धमकियों के बाद भी भाईजान अपने कमिटमेंट के पक्के हैं। वह अपना कोई भी प्रोजेक्ट बीच में नहीं छोड़ रहे हैं। हालांकि यह समय सलमान खान के लिए बेहद ही कठिन है क्योंकि कुछ समय पहले ही उनके खास दोस्त बाबा सिद्दीकी का निधन हुआ है। जिसकी जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई ने ली है।
वहीं ऐसे कठिन समय में बिग बॉस की शूटिंग करना और सिकंदर फिल्म को दिए गए अपने कमिटमेंट को पूरा करना वाकई तारीफे काबिल है। आपको बताते चलें कि शूटिंग के दौरान सलमान खान की सिक्योरिटी का पूरा ख्याल रखा जाएगा।
बता दें कि सलमान खान की यह फिल्म ईद के मौके पर अगले साल रिलीज होगी। इस फिल्म का निर्माण साजिद नाडियाडवाला ने किया है और निर्देशन एआर मुरुगादॉस ने किया है।


Click it and Unblock the Notifications











