..................... सलमान खान ने शुरू की राधे की शूटिंग, देखिए तस्वीरें | Salman Khan starts shooting for Radhe your most wanted bhai see pic from set - Hindi Filmibeat

6.5 महीने बाद राधे योर मोस्ट वांटेड भाई के सेट पर लौटे सलमान खान, देखिए तस्वीर

सलमान खान कोरोना काल को पीछे छोड़ कर अपनी फिल्मों की शूटिंग के लिए सेट पर वापस लौट चुके हैं। उन्होंने सबसे पहले राधे योर मोस्ट वांटेड भाई की शूटिंग शुरू की है और सेट से एक तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि आखिरकार वो 6.5 महीने बाद सेट पर लौट रहे हैं।

राधे योर मोस्ट वांटेड भाई उन चंद फिल्मों में से थी जो लॉकडाउन के बावजूद कुछ समय तक शूटिंग कर रहे थे। जब तक कि सारे देश को काम बंद करने के आदेश नहीं दे दिए गए थे।

salman-khan-starts-shooting-for-radhe-your-most-wanted-bhai-see-pic-from-set

इसके बाद सलमान खान ने पूरे 6 महीने अपने पणवेल फार्महाउस पर बिताए हैं और वो सब किया जो वो नहीं कर पा रहे थे। खेती से लेकर पेंटिंग तक, फैन्स को डांटने से लेकर जैकलीन के साथ एक म्यूज़िक वीडियो बनाने तक। और सबसे अहम था सलमान खान के गाने।

उन्होंने कोरोना को लेकर भी दो गाने बना डाले। वहीं अब सलमान खान पूरी तरह से काम पर लौैट चुके हैं। एक तरफ वो बिग बॉस की शूटिंग कर रहे हैं तो दूसरी तरफ राधे के सेट पर भी शूटिंग शुरू हो चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X