ऐश्वर्या राय के बारे में बहुत देर तक बातें करते रहे सलमान खान, तलाक की खबरों के बीच भाईजान का वीडियो वायरल

Salman Khan Talking About Aishwarya Rai Bachchan: बॉलीवुड गलियारों में अक्सर सलमान खान और ऐश्वर्या राय के प्यार के किस्से सुनने को मिल जाते हैं। एक वक्त था जब दोनों एक दूसरे से बेइंतहा इश्क करते थे और इसके बावजूद भी अब दोनों अलग हो चुके हैं। कहा जाता है कि दोनों का बहुत बुरी तरीके से ब्रेकअप भी हुआ था और इसके बाद अब दोनों एक दूसरे के सामने भी नहीं आते हैं।
अनिल कपूर सलमान खान की बातें
लेकिन अब इसी बीच एक वीडियो वायरल होता हुआ नजर आ रहा है और इस वीडियो में अनिल कपूर और सलमान खान बात करते हुए नजर आ रहे हैं। दरअसल इस वीडियो में अनिल कपूर ने सलमान खान को बेबी सिंह के बारे में बताया। मालूम हो कि ऐश्वर्या राय की फिल्म फन्ने खां में उनको एक रॉकस्टार सिंगर के किरदार में देखा गया था।
बेबी सिंह पर बोले सलमान खान
इस वायरल हो रहे वीडियो में अनिल कपूर भी इस किरदार की बात कर रहे हैं। अनिल कपूर ने बताया कि ऐश्वर्या राय फिल्म में बेबी सिंह का किरदार निभा रही है तो एक्ट्रेस का नाम सुनते ही अभिनेता के चेहरे पर जो मुस्कुराहट थी वह देखने लायक थी। ऐश्वर्या का नाम सुनकर ही सलमान खान का चेहरा खिल उठा था।
मिल रहे हैं ऐसे रिएक्शन
सलमान खान के चेहरे पर फैंस ने साफ मुस्कराहट देख ली और अब लगातार इस वीडियो पर वह कमेंट करते हुए भी नजर आ रहे हैं। काफी सारे लोगों का यह भी कहना है कि ऐश्वर्या राय और सलमान को अभी साथ में होना चाहिए था। एक यूजर कमेंट करते हुए लिखता है कि मुस्कुराने के लिए सिर्फ पसंदीदा शख्स का नाम काफी होता है।


Click it and Unblock the Notifications