'टाईगर जिंदा है' की कहानी.. सलमान खान को देखकर 'एयरलिफ्ट' की याद आएगी!
इस साल सलमान खान की दूसरी फिल्म होगी 'टाईगर जिंदा है'.. जिसे लेकर दर्शकों में अभी से ही काफी उत्साह है। कुछ दिनों पहले ही सलमान खान ने अपनी फिल्म पर बात करते हुए कहा था कि टाईगर जिंदा है रियल लाइफ घटनाओं पर आधारित होगी.. यह पहली फिल्म से भी कहीं ज्यादा बड़ी है।
''वह सलमान खान या शाहरूख खान बनने की कोशिश नहीं कर रहा है....''
खैर, अब फिल्म की कहानी को लेकर कुछ और खुलासे भी हुए हैं। एक दैनिक अखबार की मानें तो टाईगर जिंदा है की कहानी के तार इराक और सीरिया में तबाही मचाने वाले आतंकी संगठन आईएसआईएस से जुड़े हैं।

बता दें, इस आतंकी संगठन ने कुछ समय पहले इराक में रह रही 46 भारतीय नर्सों को बंधक बना लिया था। लेकिन भारतीय सरकार ने अपनी कूटनीतिक सूझबूझ से सभी नर्सों को छुड़वा लिया। इस घटना में इराक में भारतीय राजदूत बीबी त्यागी एक हीरो की तरह उभरे थे।
Recommended Video

लिहाजा, फिल्म में कहीं ना कहीं सलमान खान का किरदार बी बी त्यागी जैसा ही होगा.. तो आतंकियों के चंगुल से बंधकों को छुड़वा कर भारत की जमीं पर लाएगा। इस काम में कैटरीना भी सलमान की मदद करती दिखेंगी।
बहरहाल, कोई शक नहीं अली अब्बास जफर इस कहानी को उम्दा तरीके से पेश करेंगे। लेकिन कहीं ना कहीं यहां हमें एयरलिफ्ट से रंजित कत्याल.. यानि की अक्षय कुमार की याद आ रही है।


Click it and Unblock the Notifications