रेस 3 ट्रेलर.. 2 दिन और सलमान खान का धमाकेदार एक्शन.. इंतजार खत्म!
सलमान खान की फिल्म रेस 3 को लेकर अब तक भले क्रेज ना बना हो, लेकिन उम्मीद जताई जा रहा है कि ट्रेलर देखने के बाद फिल्म तहलका मचाएगी। रेस 3 का ट्रेलर 5 मई को रिलीज किया जाएगा.. जी हां, सिर्फ 2 दिनों के बाद। फिल्म ईद पर यानि की 15 जून को रिलीज होने वाली है। लिहाजा, फैंस को अब फिल्म के ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार है।
300 करोड़ी फिल्म की नई झलक.. POSTER से ही ब्लॉकबस्टर
पहले फिल्म का ट्रेलर 28 अप्रैल को रिलीज किया जाना था। लेकिन अब 5 मई को रिलीज होगी। रेमो डिसूजा के निर्देशन में बनी इस फिल्म का ट्रेलर पूरे ढ़ाई मिनट का है, जिसमें फुल एक्शन दिखाया गया है।

बता दें, रेमो डिसूजा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सलमान के साथ अनिल कपूर, जैकलीन, डेजी शाह, बॉबी देओल और साकिब सलीम दिखाई देंगे। ट्रेलर में सभी सितारों की झलक दिखाई देगी। एक्शन के साथ साथ ट्रेलर थोड़ा फैमिली ड्रामा भी दिखेगा।
ईद पर रिलीज होने वाली इस फिल्म से बॉक्स ऑफिस को भी काफी उम्मीद है। खास बात है कि सलमान खान का नाम पहली बार रेस फ्रैंचाइजी के साथ जुड़ा है। उनको इस अंदाज में देखना शायद फैंस के लिए सरप्राइज होगा। यहां जानते हैं, रेस 3 ट्रेलर से फैंस को क्या है उम्मीदें-


Click it and Unblock the Notifications