..................... Salman Khan starrer Race 3 trailer to release in 3D - Hindi Filmibeat

'रेस 3' का सबसे बड़ा धमाका.. 300 करोड़ी 'पद्मावत' को टक्कर.. जबरदस्त तैयारी!

2018 जनवरी में रिलीज संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावत' 3डी पर रिलीज हुई थी। फिल्म को काफी पसंद किया गया.. और बॉक्स ऑफिस पर पद्मावत ने ताबड़तोड़ 300 करोड़ की कमाई कर ली। वहीं, अब 2018 की दूसरी बॉलीवुड फिल्म दो 3डी का अनुभव देने वाली है.. वह है सलमान खान की रेस 3। जी हां, मल्टी स्टारर फिल्म रेस 3 अब 3डी फॉर्मेट पर रिलीज होने वाली है।

रेस 3 TRAILER- सलमान खान, एक्शन और संस्पेंस का शानदार तड़का!

सलमान खान की फिल्म रेस 3 दिन ब दिन बड़ी होती जा रही है। निर्माता रमेश तौरानी ने पहले ही कहा था कि यह रेस फ्रैंचाइजी की सबसे बड़ी फिल्म होगी। इसके साथ ही रेस 3 सलमान खान की पहली फिल्म होगी, जो 3डी फॉर्मेड पर रिलीज होगी। फिल्म का ट्रेलर भी मुंबई में खास तौर पर 3डी पर रिलीज किया जाएगा।

Race 3

रेमो डिसूजा के निर्देशन में बन रही रेस 3 ईद पर रिलीज होने वाली है। लिहाजा, अब फैंस को फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। फिल्म को 3डी में बदलने का काम शुरु किया जा चुका है। बता दें, रेस 3 की शूटिंग अबु ढ़ाबी, थाईलैंड और श्रीनगर जैसी खूबसूरत जगहों पर हुई है। वहीं, कई सारे जबरदस्त एक्शन सीन्स भी हैं, जिन्हें काफी बड़े स्तर पर शूट किया गया है। लिहाजा, निर्माता दर्शकों को यह अनुभव थ्रीडी में देना चाहते हैं।

हालांकि बॉलीवुड में सलमान की रेस 3 से पहले भी कई फिल्में थ्रीडी में आ चुकी हैं। शाहरुख खान से लेकर संजय लीला भंसाली ने भी दर्शकों के सामने कुछ अलग करने की कोशिश की है। वहीं, अक्षय कुमार की 2.0 भी 3डी में रिलीज होने वाली है।

यहां जानें हाल फिलहाल में आई बॉलीवुड की कुछ 3डी फिल्में-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X