रेस 3 का जबरदस्त TRAILER.. लेकिन सलमान खान फैंस होंगे निराश!
सलमान खान फैंस के लिए निराशाजनक बात है कि रेस 3 का ट्रेलर अब अगले हफ्ते रिलीज किया जाएगा। फिल्म का ट्रेलर 5 मई को रिलीज होने वाली थी। लेकिन सूत्रों की मानें तो अब ट्रेलर 5 मई को नहीं, बल्कि एक हफ्ते बाद रिलीज होगी। अफवाहों के अनुसार, ट्रेलर का फर्स्ट कट जब सलमान ने देखा तो वो खुश नहीं थे। लिहाजा, ट्रेलर में फिर कई बदलाव लाये जा रहे हैं। हालांकि फिल्म की टीम ने इससे इंकार किया है।
सलमान खान का तगड़ा स्टारडम.. और 400 करोड़ की डील!
कोई शक नहीं कि रेस 3 के ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। फिल्म ईद पर यानि की 15 जून को रिलीज होने वाली है। लेकिन फिलहाल फिल्म को लेकर कोई क्रेज नहीं है। टाईगर जिंदा है या ट्यूबलाइट की तुलना में भी रेस 3 का क्रेज काफी कम है।

फिल्म की टीम को लेकिन उम्मीद है कि ट्रेलर देखने के बाद फिल्म तहलका मचाएगी। रेमो डिसूजा के निर्देशन में बनी इस फिल्म का ट्रेलर पूरे ढ़ाई मिनट का है, जिसमें फुल एक्शन दिखाया गया है। फिल्म में सलमान के साथ अनिल कपूर, जैकलीन, डेजी शाह, बॉबी देओल और साकिब सलीम दिखाई देंगे। ट्रेलर में सभी सितारों की झलक दिखाई देगी। एक्शन के साथ साथ ट्रेलर थोड़ा फैमिली ड्रामा भी दिखेगा।


Click it and Unblock the Notifications