सलमान खान का कोर्ट केस.. और 'रेस 3' में आया बड़ा बदलाव.. निर्माता ने लिया फैसला!
सलमान खान स्टारर फिल्म रेस 3 के निर्माता रमेश तौरानी ने बताया है कि फिल्म के पांच दिनों की शूटिंग अभी भी बची है। बता दें, यह शूटिंग विदेश में होनी थी। लेकिन सलमान खान के कोर्ट केस की वजह से अब 'रेस 3' की बची हुई शूटिंग को विदेश के बजाए देश में ही शिफ्ट कर दिया गया है।
सिंघम 3 vs गोलमाल 4, अजय देवगन का धमाका फाइनल
दरअलस जमानत के तहत सलमान खान कोर्ट की इजाजत के बिना देश से बाहर नहीं जा सकते। ऐसे में कानूनी प्रकिया में जाकर इजाजत लेने के काम से बचने के लिए प्रोड्यूसर ने फिल्म की बची हुई शूटिंग देश में ही पूरा करने का फैसला लिया है।

बता दें कि 'रेस 3' के एक्शन सीन्स के लिए कई विदेश लोकेशन को चुना गया था। लेकिन अब फिल्म के आखिरी शेड्यूल की शूटिंग भारत में होगी। फिल्म 15 जून 2018.. यानि की ईद के मौके पर रिलीज होने वाली है।


Click it and Unblock the Notifications