सलमान खान की 'रेस 3' का तगड़ा धमाका, ट्रेलर रिलीज के साथ ही जबरदस्त RECORD
सलमान खान की फिल्म रेस 3 का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। एक्शन और स्टंट से भरपूर इस ट्रेलर को सोशल मीडिया पर शानदार रिस्पॉस मिला है। खास बात है कि महज 24 घंटों में ट्रेलर को सभी सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म मिलाकर 31.4 मिलियन व्यूज मिले हैं। यह अपने आप में एक शानदार रिकॉर्ड है। रेस 3 ईद के मौके पर 15 जून को रिलीज होने वाली है।
बाहुबली सुपरस्टार और 'रेस 3' कनेक्शन.. सलमान ने ये स्टंट सीन किया COPY
रेस 3 ट्रेलर को सलमान खान फिल्म्स (SKF) के पेज पर जहां 13.8 मिलियन लोगों ने देखा.. वहीं टिप्स के यूट्यूब पेज पर यह 11.7 मिलियन बार देखा गया। सलमान खान के फेसबुक पेज पर इसे 5.9 मिलियन लोगों ने देखा.. लिहाजा, कुल इस ट्रेलर को 31.4 मिलियन लोगों ने देख लिया है।

जाहिर है, सलमान खान के ईद रिलीज का सभी को बेसब्री से इंतजार होता है। ट्रेलर को मिले रिस्पॉस से भी यह साफ है। कोई शक नहीं कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने वाली है। उम्मीद है कि यह सलमान खान की चौथी 300 करोड़ी फिल्म बनेगी।
बहरहाल, यहां जानते हैं क्यों है रेस 3 का इंतजार-


Click it and Unblock the Notifications