'रेस 3' का धमाकेदार एक्शन.. 150 करोड़ बजट और हॉलीवुड कनेक्शन.. DETAILS
सलमान खान स्टारर फिल्म रेस 3 का ट्रेलर सुपरहिट हो चुका है। एक्शन और स्टंट सीन्स से भरपूर इस ट्रेलर को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। अब जब फिल्म के एक्शन सीन्स की इतनी चर्चा है.. तो इसी पर बात करते हैं। बता दें, इस फिल्म के एक्शन सीन्स की शूटिंग अबु ढ़ाबी, थाईलैंड और मुंबई में की गई है। एक्शन सीन्स पर काफी तगड़ा बजट लगाया गया है।
अबु ढ़ाबी में 55 दिनों के शेड्यूल में सभी बड़े स्टंट और एक्शन सीन्स को शूट किया गया। यहा फिल्म के एक्शन कोरियोग्राफर के हॉलीवुड के मशहूर एक्शन डाइरेक्टर Tom Scruthers, जिन्होंने X- Men और Inception जैसी फिल्मों में एक्शन दिया है।

वहीं, फिल्म का एक अहम क्लाईमैक्स सीन थाईलैंड में फिल्माया गया है, जिसे कोरियोग्राफ किया है Anal Arau ने। इस सीन में कार रेस के साथ साथ हैंड टू हैंड फाइट भी है। सलमान- जैकलीन पर फिल्माया एक सीन बैंकॉक के जंगलों में भी फिल्माया गया है। रेस 3 की टीम का मानना है कि फिल्म के एक्शन सीन्स लोगों को थियेटर में सीट से हिलने भी नहीं देंगे, यह इतने शानदार हैं।
बहरहाल, यहां जानते हैं क्यों है रेस 3 का इंतजार-


Click it and Unblock the Notifications