सलमान खान की 'किक 2' को लेकर बड़ी खबर- रोहित शेट्टी नहीं, ये होंगे निर्देशक- CONFIRM

कुछ समय पहले ही अफवाह उड़ी कि सलमान खान की फिल्म 'किक 2' का निर्देशन रोहित शेट्टी के जिम्मे आ चुका है और जल्द ही फिल्म पर काम शुरु कर दिया जाएगा। बहरहाल, फिल्म के प्रोडक्शन हाउस ने जल्द ही इस अफवाह को शांत कर दिया और कंफर्म किया है कि 'किक 2' के निर्देशक और कोई नहीं बल्कि साजिद नाडियाडवाला ही होंगे।

नाडियाडवाला ग्रैंडसन ने ट्विट कर लिखा कि- 'अफवाहों को शांत करते हुए, हम उन सभी रिपोर्ट्स को खारिज करते हैं जहां किक 2 से किसी और निर्देशक का नाम जोड़ा जा रहा है। फ्रैंचाइजी की दूसरी फिल्म, किक 2 को नाडियाडवाला ग्रैंडसन इंटरटेनमेंट प्रोड्यूस कर रही है और फिल्म के निर्देशक होंगे साजिद नाडियाडवाला।'

Kick 2

दरअसल, भारत के प्रमोशन के दौरान सलमान खान ने भी बातों बातों में कहा था कि वह रोहित शेट्टी के साथ काम करने वाले हैं। वहीं, अफवाह उड़ी कि किक 2 में एक्शन सीन्स का स्तर देखते हुए प्रोड्यूर्स ने बतौर निर्देशक रोहित शेट्टी को अप्रोच करने की सोची है। लेकिन बता दें, इन खबरों में कोई सच्चाई नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X